श्री मुकेश बिस्सा को मिला पुनीत हिंदी गौरव सम्मान

(देवभूमि समाचार)
पुनीत अनुपम साहित्यिक समूह द्वारा हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन “हिंदी दिवस साहित्यिक महोत्सव” का आयोजन किया गया। जिसका विषय ‘हिंदी की महानता’ रखा गया। इस महोत्सव में देश के अलग-अलग राज्यों के रचनाकारों ने भाग लिया तथा हिंदी की महानता तथा विशेषता पर आधारित अपनी बेहतरीन रचनाओं को प्रस्तुत कर हिंदी भाषा के प्रति अपने अटूट स्नेह और आदर भाव को प्रकट किया।
इस महोत्सव में केन्द्रीय विद्यालय वायुसेना जैसलमेर में कार्यरत प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (गणित) एवं प्रसिद्ध कवि श्री मुकेश बिस्सा (जैसलमेर, राजस्थान) की रचना “हिंदी की महत्ता” ने सभी का ध्यान विशेष रूप से आकर्षित किया। इस महोत्सव में सम्मिलित सभी प्रतिभागी रचनाकार शख्सियतों को ऑनलाइन “पुनीत हिंदी गौरव” सम्मान देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर समूह के संस्थापक एवं अध्यक्ष पुनीत कुमार जी ने हिंदी भाषा और उसके विद्वानों को कोटि-कोटि नमन करते हुए, समस्त देशवासियों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दी तथा हिंदी दिवस मनाने के उद्देश्य की पूर्ति हेतु युवाओं को हिंदी भाषा को अपनी दैनिक बोल-चाल में अधिक से अधिक प्रयोग करने के लिए प्रेरित भी किया।
👉 देवभूमि समाचार के साथ सोशल मीडिया से जुड़े…
WhatsApp Group ::::
https://chat.whatsapp.com/La4ouNI66Gr0xicK6lsWWO
FacebookPage ::::
https://www.facebook.com/devbhoomisamacharofficialpage/
Linkedin ::::
https://www.linkedin.com/in/devbhoomisamachar/
Twitter ::::
https://twitter.com/devsamachar
YouTube ::::
https://www.youtube.com/channel/UCBtXbMgqdFOSQHizncrB87A