वर्षा आई-वर्षा आई, ठंडी-ठंडी फुहारें लाई

इस समाचार को सुनें...

सुनील कुमार माथुर

वर्षा आई, वर्षा आई
अपने संग ठंडी-ठंडी फुहारें लाई
वर्षा आने से मौसम हुआ बडा सुहाना
दौडे – दौडे बच्चे आये
वर्षा के स्वागत में मां ने पकौडे बनायें

सभी बच्चों ने कागज की नाव बनाई
झटपट पानी में खूब चलाई
वर्षा आई , वर्षा आई
अपने संग ठंडी – ठंडी फुहारें लाई

वर्षा के आने से मौसम हुआ बडा ही सुहाना
क्या छोटे व क्या बड़े सभी ने मिलकर
वर्षा का आनन्द उठाया
वर्षा आई , वर्षा आई
किसानों के चेहरों पर खुशियां छाई
वर्षा आई , वर्षा आई

बच्चों ने पौधारोपण करके
पेड लगाओ और पर्यावरण बचाओ का
संकल्प लिया
वर्षा आई , वर्षा आई
अपने संग ठंडी – ठंडी फुहारें लाई


¤  प्रकाशन परिचय  ¤

Devbhoomi
From »

सुनील कुमार माथुर

लेखक एवं कवि

Address »
33, वर्धमान नगर, शोभावतो की ढाणी, खेमे का कुआ, पालरोड, जोधपुर (राजस्थान)

Publisher »
देवभूमि समाचार, देहरादून (उत्तराखण्ड)

7 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Devbhoomi Samachar
Verified by MonsterInsights