पंचायत चुनाव की रंजिश पपीते की फसल पर निकाली

देखें वीडियो, पीड़ित को 2 से 3 लाख रुपए का हुआ नुकसान

पंचायत चुनाव की रंजिश पपीते की फसल पर निकाली, इससे उन्हें 2 से 3 लाख रुपए तक का नुकसान हुआ है। तैयार फसल उजड़ने से दुखी किसान की आंखों में अब आंसू ही आंसू हैं। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से जल्द ही न्याया दिलाने की गुहार लगाई है। साथ ही किसान के परिवार…

औरंगाबाद (महाराष्ट्र)। चुनावी रंजिश में अब तक आपने धमकी, मारपीट, गाली गलौज और हत्या जैसे तमाम अपराध होते देखे होंगे या सुने होंगे। लेकिन कुर्सी की लड़ाई में फसल उजाड़ने का एक अनोखा मामला सामने आने से आप हैरान रह जाएंगे। एक किसान के खेत में लगे पपीतों के सैकड़ों पेड़ों को इसलिए काट दिया गया, क्योंकि उसके परिवार ने पंचायत का चुनाव जीत लिया था। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

महाराष्ट्र के औरंगाबाद से यह हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जिले के करोड़ी गांव के किसान का आरोप है कि हाल ही में संपन्न हुए ग्राम पंचायत चुनाव में उनके परिवार की बहू ने जीत हासिल की थी। इसी को लेकर प्रतिद्वंदी पक्ष उनके परिवार से रंजिश रखने लगे थे। इसी बीच, बीते गुरुवार की सुबह जब वह अपने खेत पर गए तो उन्होंने देखा कि वहां पपीते के सैकड़ों पेड़ कटे हुए पड़े हुए थे।

हालांकि, अभी यह पता नहीं चल पाया है कि इन पेड़ों को किसने काटा। पीड़ित किसान की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। किसान का आरोप है कि दुश्मनी के चलते देर रात अज्ञात लोग उनके खेत में लगे पपीते की फसल काटकर चले गए।

इससे उन्हें 2 से 3 लाख रुपए तक का नुकसान हुआ है। तैयार फसल उजड़ने से दुखी किसान की आंखों में अब आंसू ही आंसू हैं। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से जल्द ही न्याया दिलाने की गुहार लगाई है। साथ ही किसान के परिवार ने उचित मुआवजे की मांग की है।

पपीतों पर कैसे निकाली चुनावी रंजिश, देखें वीडियो…
⇓⇓⇓

ट्रेनी ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखी अपनी अंतिम इच्छा


👉 देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है। अपने शब्दों में देवभूमि समाचार से संबंधित अपनी टिप्पणी दें एवं 1, 2, 3, 4, 5 स्टार से रैंकिंग करें।

पंचायत चुनाव की रंजिश पपीते की फसल पर निकाली, इससे उन्हें 2 से 3 लाख रुपए तक का नुकसान हुआ है। तैयार फसल उजड़ने से दुखी किसान की आंखों में अब आंसू ही आंसू हैं। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से जल्द ही न्याया दिलाने की गुहार लगाई है। साथ ही किसान के परिवार

सिक्किम में बड़ा सड़क हादसा, रक्षा मंत्री ने ट्वीट कर जताया दुख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Devbhoomi Samachar
Verified by MonsterInsights