शारीरिक संबंध बनाते रंगे हाथों पकड़ा गया प्रेमी जोड़ा, शादी तय

शारीरिक संबंध बनाते रंगे हाथों पकड़ा गया प्रेमी जोड़ा, शादी तय… परिजनों ने कहा का पंडित से शुभ मुहूर्त निकलकर मार्च में इनकी शादी कर दी जाएगी। वहीं, इस मामले पर पुलिस का कहना है कि प्रेम प्रसंग…
पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया जिले में निर्माणाधीन मकान में चोरी छुपे प्रेमी जोड़े को शारीरिक संबंध बनाते रंगे हाथों पकड़ा गया। दोनों ने बताया कि वह एक दूसरे से प्रेम करते हैं और जल्द ही शादी करने वाले हैं। प्रेमी जोड़े की यह बात सुनकर उनके परिजनों को बुलाया गया और इनकी शादी करवाने पर फैसला हुआ।
स्थानीय लोगों ने बताया कि मधुबनी टीओपी थाना क्षेत्र के केशव नगर प्रधान टोला में एक प्रेमी जोड़ा बाइक से आया और निर्माणाधीन मकान में घुसा। जब काफी देर तक दोनों बाहर नहीं निकले, तो लोगों को संदेह हुआ। उन्होंने मकान के अंदर जाकर देखा, तो दोनों शारीरिक संबंध बना रहे थे।
जब दोनों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह पहली बार यहां आए हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने डांट लगाकर पूछा तो उन्होने बताया कि वह एक दूसरे से प्रेम करते हैं जल्द ही शादी करने वाले हैं। इस दौरान दोनों लगातार माफी मांगते रहे और परिजनों को न बुलाने की गुहार लगाते रहे। लेकिन स्थानीय लोगों ने उनकी एक न सुनी।
इसके बाद दोनों के परिजनों को बुलाया गया और पूरे मामले की जानकारी दी गई। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच शादी पर सहमती बनी। परिजनों ने कहा का पंडित से शुभ मुहूर्त निकलकर मार्च में इनकी शादी कर दी जाएगी। वहीं, इस मामले पर पुलिस का कहना है कि प्रेम प्रसंग का मामला था, लोगों ने आपस में मिलकर सुलझा लिया। परिजनों द्वारा प्रेमी जोड़े की जल्द से जल्द शादी करवा दी जाएगी।
लोगों ने सोचा कार में सोया हुआ है शख्स, देखा तो रह गए सन्न
👉 देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है। अपने शब्दों में देवभूमि समाचार से संबंधित अपनी टिप्पणी दें एवं 1, 2, 3, 4, 5 स्टार से रैंकिंग करें।
One Comment