
सुनील कुमार
उम्मीद छोड़ चुके लोगों में भी
उम्मीद की किरण जगाते हैं
अपनों से भी ज्यादा
मरीजों संग समय बिताते हैं
डॉक्टर धरती के भगवान कहलाते हैं।
चाहे जैसी भी हो बीमारी
तुरंत आराम पहुंचाते हैं
दया-करुणा सब पर बरसाते हैं
डॉक्टर धरती के भगवान कहलाते हैं।
Government Advertisement...
त्याग-समर्पण भाव से सेवा कर
सबको स्वस्थ बनाते हैं
नियम-संयम से हर काम निपटाते हैं
डॉक्टर धरती के भगवान कहलाते हैं।
मरीजों की सेवा में
अपना समय लगाते हैं
परिस्थितियां चाहे हों प्रतिकूल
कभी नहीं घबराते हैं
डॉक्टर धरती के भगवान कहलाते हैं।
दिन-रात सेवा करते पर धैर्य नहीं गंवाते हैं
स्वस्थ कर मरीजों को आत्मसुख पाते हैं
डॉक्टर धरती के भगवान कहलाते हैं।
¤ प्रकाशन परिचय ¤
![]() | From »सुनील कुमारलेखक एवं कविAddress »ग्राम : फुटहा कुआं, निकट पुलिस लाइन, जिला : बहराइच, उत्तर प्रदेश | मो : 6388172360Publisher »देवभूमि समाचार, देहरादून (उत्तराखण्ड) |
|---|








