
महेश राठौर सोनू
Government Advertisement...
फिर आना अगले साल माँ गरीब के घर
आशीर्वाद देना माँ सलामत रहे मेरा दर
लगाऊंगा फिर चौकी माँ घर के कोने में
बार बार चरणों में झुकाऊगा अपना सर
फिर आना अगले साल माँ गरीब के घर
आकर दूर करना विपदा दूर करना डर
अब माँ तुम पर है संपूर्ण जीवन निर्भर
अरमान है हर सांस में निकले नाम तेरा
ना तोड़ू तुमसे रिश्ता माँ मैं जीवन भर
फिर आना अगले साल माँ गरीब के घर
सुना है तेरा नाम लेने से ही जाते हैं तर
कृपा जब हो गूंगे तो गूंगे बोलते हैं पत्थर
सुना है सातों सिंधु मिलकर धोते हैं पग
मां तुम्हें जगाने आते हैं चलकर भास्कर
फिर आना अगले साल माँ गरीब के घर
[box type=”info” align=”alignleft” class=”” width=”100%”]
👉 देवभूमि समाचार के साथ सोशल मीडिया से जुड़े…
WhatsApp Group ::::
https://chat.whatsapp.com/La4ouNI66Gr0xicK6lsWWO
FacebookPage ::::
https://www.facebook.com/devbhoomisamacharofficialpage/
Linkedin ::::
https://www.linkedin.com/in/devbhoomisamachar/
Twitter ::::
https://twitter.com/devsamachar
YouTube ::::
https://www.youtube.com/channel/UCBtXbMgqdFOSQHizncrB87A
[/box]







