राष्ट्रीय समाचार

जनता दल यू : सभी पंचायतों में संगठन विस्तार की योजना…

जनता दल यू गरीब मसीहा वंचितों को जागरूक करने वाली पार्टी

अशोक शर्मा

बिहार प्रदेश जनता दल यू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि घर घर जाकर लोगों को कल्याणकारी योजनाएं की जानकारी देना प्राथमिकता है। श्री कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गरीब गुरबों को चौमुखी विकास के लिए अनेकों योजनाएं चलाई है।

सड़क, बिजली, पानी और रोजगार की प्राथमिकता दी गई है। कृषि क्षेत्र में क्रांति ला दी गई है।श्री कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संकल्प को पूरा करने के लिए अति पिछड़ा प्रकोष्ठ द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा है। पंचायत चुनाव सम्पन्न होने पर प्रखंड बार अभियान चलाया जाएगा। एक दिन में एक प्रखंड के सभी पंचायतों में संगठन विस्तार की योजना है।

नीतीश सरकार के कल्याणकारी योजनाएं की जानकारी दी जाएगी और लोगों को जागरूक किया जाएगा।श्री कुमार ने बताया कि पूरी अति पिछड़ा प्रकोष्ठ की कमीटी एक दिन में सभी पंचायतों में संगठन विस्तार पर बैठक आयोजित करेगी।इस कार्यक्रम में पार्टी के सभी प्रकोष्ठ के साथियों को आमंत्रित करेगी।

Devbhoomi Samachar

देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Verified by MonsterInsights