किसके घर पकेगा चिकन, बढ़ गया विवाद, हो गई चाकूबाजी

किसके घर पकेगा चिकन, बढ़ गया विवाद, हो गई चाकूबाजी, मनीष और प्रकाश चाहते थे कि मुर्गा उनके घर पर बने और वह चारों मिलकर खाएं। पुलिस इस मामले की जांच कर ही है। इस बात बहस शुरू हो गई और नौबत चाकूबाजी तक पहुंच गई। एक दो दिन में सभी को अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।

गुमला। झारखंड के गुमला जिले के सदर थाना क्षेत्र में आधा किलो मुर्गा किसके घर पकेगा इस पर चार दोस्तों में बहस हो गई। यह विवाद इतना बढ़ गया कि चारों दोस्त एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए। इस घटना में दो चचेरे भाई समेत चार लोग घायल हुए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

पुलिस इस मामले की जांच कर ही है। जानकारी के मुताबिक मनीष, प्रकाश, अकल सिंह और विनोद चारों अंबोआ से मेला देखकर लौट रहे थे। इसी बीच अकल सिंह ने आधा किलो चिकन खरीदा। मनीष और प्रकाश चाहते थे कि मुर्गा उनके घर पर बने और वह चारों मिलकर खाएं। लेकिन विनोद चाहता था, कि मुर्गा उसके घर पर बने और वह और अकल सिंह एक साथ खाएं।

विनोद और अकल मुर्गा लेकर अपने साथ चले गए। इस बात बहस शुरू हो गई और नौबत चाकूबाजी तक पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि चारों दो गुटों में बंट गए और एक दूसरे को मारने लगे। इस दौरान मनीष और प्रकाश को गंभीर चोट लगी। मनीष की छाती पर गहरे जख्म भी हुए हैं। सभी घायल खतरे से बाहर हैं, एक दो दिन में सभी को अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।

इधर विनोद सिंह भी गंभीर रूप से घायल हुआ। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मनीष और प्रकाश मजदूरी करते हैं और दोनों एक दिन पहले ही अपने गांव लौटे थे। पुलिस सभी बिंदु को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

जबरदस्ती बने थे संबंध, युवक फरार और नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म


👉 देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है। अपने शब्दों में देवभूमि समाचार से संबंधित अपनी टिप्पणी दें एवं 1, 2, 3, 4, 5 स्टार से रैंकिंग करें।

किसके घर पकेगा चिकन, बढ़ गया विवाद, हो गई चाकूबाजी, मनीष और प्रकाश चाहते थे कि मुर्गा उनके घर पर बने और वह चारों मिलकर खाएं। पुलिस इस मामले की जांच कर ही है। इस बात बहस शुरू हो गई और नौबत चाकूबाजी तक पहुंच गई। एक दो दिन में सभी को अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।

पौड़ी : बेटे ने किया अपनी मां का बलात्कार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Devbhoomi Samachar
Verified by MonsterInsights