
रानीखेत के मौना निवासी रचनाकार भुवन बिष्ट को हिंदी भाषा, साहित्य एवं रचनात्मक लेखन के क्षेत्र में निरंतर लेखन के लिए ‘हिंदी गौरव सम्मान 2026’ से सम्मानित किया गया। शांति फाउंडेशन द्वारा हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित वर्चुअल काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह में उन्हें सम्मान पत्र प्रदान किया गया।
- भुवन बिष्ट को मिला हिंदी गौरव सम्मान 2026
- हिंदी-कुमाऊनी लेखन के लिए भुवन बिष्ट सम्मानित
- हिंदी दिवस पर रचनाकार भुवन बिष्ट का सम्मान
- निरंतर लेखन के लिए भुवन बिष्ट को सम्मान
देवभूमि समाचार
रानीखेत। शांति फाउंडेशन, गोंडा, उत्तर प्रदेश द्वारा हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी भाषा, साहित्य एवं रचनात्मक लेखन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न राज्यों के रचनाकारों, लेखकों को ‘हिंदी गौरव सम्मान 2026’ से सम्मानित किया गया। हिंदी दिवस के अवसर पर वर्चुअल माध्यम से काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
सी क्रम में निरंतर लेखन करने के लिए विकासखंड ताड़ीखेत के मौना निवासी रचनाकार लेखक भुवन बिष्ट को भी ‘हिंदी गौरव सम्मान 2026’ सम्मान पत्र प्रदान किया गया। शांति फाउंडेशन के संयोजक सुनील कुमार, अध्यक्ष पिंकी आनंद, सचिव गया प्रसाद आनंद की ओर से सम्मान पत्र प्रदान किए गए।
भुवन बिष्ट हिंदी व आंचलिक भाषा कुमाऊनी में निरंतर लेखन कर रहे हैं। इससे पूर्व भी अनेक साहित्यिक संस्थाओं द्वारा भुवन बिष्ट को सम्मानित किया जा चुका है। इससे पूर्व विश्व रचनाकार मंच, नई दिल्ली द्वारा हिंदी सेवी सम्मान, काव्य रंगोली हिंदी साहित्यिक संस्था द्वारा साहित्य भूषण सम्मान, साहित्य साधक सम्मान, वागेश्वरी पुंज अलंकरण सम्मान, सर्व भाषा ट्रस्ट, नई दिल्ली द्वारा आंचलिक भाषा में लेखन के लिए सम्मान तथा आंचलिक साहित्य सारथी सम्मान आदि से भी सम्मानित किया जा चुका है।
रचनाकार लेखक भुवन बिष्ट प्रतिष्ठित समाचार पत्रों एवं विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में निरंतर हिंदी एवं आंचलिक भाषा कुमाऊनी में लेखन कर रहे हैं। भुवन बिष्ट देवभूमि समाचार में भी निरंतर लेखन कर रहे हैं।








