
मेरठ। गढ़वाल सभा मेरठ के द्विवार्षिक चुनाव (2025–27) के अंतर्गत आज विक्टोरिया पार्क स्थित सभा भवन में आम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से डॉ. आलम सिंह पंवार को गढ़वाल सभा का नया अध्यक्ष चुना गया। आम सभा में डॉ. पंवार ने सर्वसम्मति से हरेंद्र सिंह रावत को चुनाव अधिकारी नियुक्त करने का प्रस्ताव भी पारित किया।
चुनाव अधिकारी द्वारा कार्यकारिणी के विभिन्न पदों के लिए नाम आमंत्रित किए गए, जिनमें सभी पदों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। नवगठित कार्यकारिणी इस प्रकार है:
- अध्यक्ष: डॉ. आलम सिंह पंवार
- उपाध्यक्ष: सतीश जखमोला
- महामंत्री: राकेश बसलियाल
- कोषाध्यक्ष: रिषीराज उनियाल
- सांस्कृतिक मंत्री: नीलम पंत
- ऑडिटर: नरेश नेगी
- वैधानिक सलाहकार: बचन सिंह असवाल
- प्रचार मंत्री: मोहन सिंह नेगी
- भंडार मंत्री: लक्ष्मण सिंह
- संगठन मंत्री: संजय नेगी
- मंत्री: सतवीर सिंह सजवाण
- उप-कोषाध्यक्ष: कमलेश भारद्वाज
चुनाव अधिकारी ने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इससे पूर्व सभा के निवर्तमान अध्यक्ष प्रेम सिंह नेगी ने अपने संबोधन में कार्यकारिणी द्वारा पारित उस प्रस्ताव को आम सभा के समक्ष रखा, जिसमें दोनों पैनलों को समाप्त कर डॉ. पंवार को सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनाए जाने की सिफारिश की गई थी।
सभा के अंत में नव-निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. आलम सिंह पंवार ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और गढ़वाल सभा को नई ऊर्जा और एकजुटता के साथ आगे ले जाने का संकल्प दोहराया।