पीएलवी हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन की मांग

रुद्रप्रयाग। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधीन जनपद की सभी तहसीलों के अंतर्गत पी.एल.वी. (पराविधिक स्वयं सेवक) हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए हैं।
आवेदन पत्र 24 अगस्त के शायं 4 बजे तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रुद्रप्रयाग के कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। सचिव/सिविल जज (सी.डि.) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनामिका सिंह ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए अवगत कराया कि पी.एल.वी. (पराविधिक स्वयं सेवक) हेतु इच्छुक अभ्यर्थी चरित्र प्रमाण-पत्र व शपथ पत्र के साथ अपना आवेदन 24 अगस्त, 2022 तक जमा कर सकते हैं।
इसके बाद 30 अगस्त, 2022 को अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा। तथा साक्षात्कार के समय अभ्यर्थियों को समस्त शैक्षिक प्रमाण-पत्रों के साथ समय 10 बजे प्रातः कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रुद्रप्रयाग में उपस्थित होना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए 9149109745 पर संपर्क किया जा सकता है।