_____

Government Advertisement

_____

Government Advertisement

_____

अपराध

मृत्यु भोज : नहीं मिला दही, घरवालों पर फेंके गर्म चावल, 10 जख्मी

मृत्यु भोज : नहीं मिला दही, घरवालों पर फेंके गर्म चावल, 10 जख्मी… परिजनों ने कहा कि मृत्यु भोज चल रहा था। इसी दौरान गांव के ही कृष्णा कुमार और कुछ युवकों ने दही की मांग की तो उनसे कहा कि घर से लाकर दिया जा….

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय में मृत्यु भोज में दही नहीं मिलने से नाराज पड़ोसियों ने घरवालों पर गर्म चावल और गर्म पानी फेंक दिया। इससे महिला, बच्चे समेत 10 लोग जख्मी हो गए हैं। सभी को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल और सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद भोज के दौरान हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, यह घटना खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के मसराज गांव की है।

यहां लल्लू कुमार साह की आंटी का निधन हो गया था। सोमवार रात मृत्यु भोज का आयोजन किया जा रहा था। आरोप है कि भोज के दौरान दही खत्म हो गया। इसको लेकर पड़ोसी कृष्णा कुमार और कई युवकों ने आयोजक के साथ गाली-गलौज की और गर्म पानी और चावल महिलाओं व बच्चों पर फेंक दिया। इससे करीब 10 लोग जख्मी हो गए। इनमें पांच लोगों को गंभीर हालत में सदर अस्पताल बेगूसराय में भर्ती कराया गया है।

परिजनों ने कहा कि मृत्यु भोज चल रहा था। इसी दौरान गांव के ही कृष्णा कुमार और कुछ युवकों ने दही की मांग की तो उनसे कहा कि घर से लाकर दिया जा रहा है। इतने में युवक नाराज हो गया और गाली गलौज करने लगा। इसके बाद पक रहे चावल और गर्म पानी फेंक दिया, जिससे 10 लोग जख्मी हो गए। आयोजक लालू कुमार साह ने कहा कि मेरी चाची का निधन हो गया था, इसी को लेकर मृत्यु भोज करा रहे थे।

इस दौरान दही कम पड़ गया। दही कम पड़ने पर कृष्णा कुमार गाली गलौज करने लगा। झगड़ा होने पर पक रहे चावल लोगों के ऊपर फेंक दिए। 9-10 लोग जख्मी हैं। डॉक्टर राजू ने कहा कि पांच मरीज भर्ती हैं। उनका इलाज किया जा रहा है। सभी जले हुए हैं। खतरे से बाहर हैं। थानाध्यक्ष सुदीन राम ने कहा कि घटना की सूचना मिली है। आवेदन मिलने के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

बीच सड़क पर बीवी को चाकू घोंपता रहा बेरहम पति, देखें वीडियो


👉 देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है। अपने शब्दों में देवभूमि समाचार से संबंधित अपनी टिप्पणी दें एवं 1, 2, 3, 4, 5 स्टार से रैंकिंग करें।

मृत्यु भोज : नहीं मिला दही, घरवालों पर फेंके गर्म चावल, 10 जख्मी... परिजनों ने कहा कि मृत्यु भोज चल रहा था। इसी दौरान गांव के ही कृष्णा कुमार और कुछ युवकों ने दही की मांग की तो उनसे कहा कि घर से लाकर दिया जा....

साली के साथ भागा था 7 बच्चों का पिता, घंटों पीटा और यूरीन पिलाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Devbhoomi Samachar
Verified by MonsterInsights