
कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, दो पार्षद AAP में शामिल, आने वाले दिनों में दिल्ली नगर निगम का पहला मेयर चुना जाएगा। इसको लेकर भी राजनीतिक बवाल हो सकता है। दिल्ली नगर निगम पर पिछले 15 सालों से…
दिल्ली। हिमाचल प्रदेश में सरकार बनाने की कोशिश में जुटी कांग्रेस को दिल्ली में बड़ा झटका लगा है। दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के दो पार्षद आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। आपको बता दें कि हाल में ही दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे आए थे। 250 नगर निगम सीटों वाली दिल्ली में कांग्रेस को 9 सीटें हासिल हुई थी। इन्हीं 9 पार्षदों में से 2 पार्षद आवा आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं।
आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले पार्षदों में मुस्तफाबाद से पार्षद सबिला बेगम और बृजपुरी से पार्षद नाजिया खातून शामिल हैं। इस बात की जानकारी आम आदमी पार्टी के नगर निगम प्रभारी दुर्गेश पाठक ने दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के दो पार्षदों आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। मेयर चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ी मजबूती मिली है। दरअसल, दिल्ली नगर निगम में मेयर के चुनाव को लेकर अब राजनीति शुरू हुई है। भले ही आम आदमी पार्टी को बहुमत हासिल हुई है। लेकिन कहीं ना कहीं भाजपा मेयर पद को लेकर पार्टी की मुश्किलें बढ़ा सकती है।
इसके अलावा कांग्रेस के कुछ और नेता भी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए जिसमें अली मेहंदी का भी नाम शामिल है। वह कांग्रेस के पूर्व विधायक अली हसन मेहंदी के बेटे हैं। वह दिल्ली कांग्रेस के उपाध्यक्ष और अल्पसंख्यक विभाग के भी चेयरमैन रह चुके हैं। दुर्गेश पाठक ने बताया कि भाजपा ने पिछले 15 सालों में एमसीडी में कोई काम नहीं किया है। उसका जवाब दिल्ली की जनता ने दे दिया है। भाजपा एमसीडी से बाहर हो गई है।
Government Advertisement...
आपको बता दें कि दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे 7 दिसंबर को घोषित किए गए थे। जबकि 4 दिसंबर को 250 सीटों पर मतदान हुआ था। दिल्ली में आम आदमी पार्टी को 250 में से 134 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। वहीं भाजपा के खाते में 104 सीटें गई थी। कांग्रेस को 9 सीटें मिली थी जिसमें से 2 आम आदमी पार्टी में शामिल हो गई हैं। इसके अलावा 3 पर अन्य की जीत हुई थी।
आने वाले दिनों में दिल्ली नगर निगम का पहला मेयर चुना जाएगा। इसको लेकर भी राजनीतिक बवाल हो सकता है। दिल्ली नगर निगम पर पिछले 15 सालों से भाजपा का शासन रहा है। दिल्ली नगर निगम चुनाव में इस बार कूड़े का मुद्दा जबरदस्त तरीके से उठा। इसके अलावा आम आदमी पार्टी ने एमसीडी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे।
👉 देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है। अपने शब्दों में देवभूमि समाचार से संबंधित अपनी टिप्पणी दें एवं 1, 2, 3, 4, 5 स्टार से रैंकिंग करें।








