
यह रचना ‘देवभूमि समाचार’ के समाचार, आलेख और रचनात्मक लेखन के माध्यम से पाठकों को जानकारी और स्वस्थ मनोरंजन देने की भूमिका को रेखांकित करती है। साथ ही, यह रचनाकारों और कलमकारों को मंच एवं प्रोत्साहन देने के लिए ‘देवभूमि समाचार’ का आभार व्यक्त करती है।
- देवभूमि समाचार का कमाल
- कलमकारों का सच्चा साथी
- रचनाकारों को मिला मंच
- देवभूमि समाचार को सलाम
सुनील कुमार माथुर
देवभूमि समाचार जब पटल पर आता है,
तब देश-विदेश की खबरें लाता है।
हर रोज ताजा खबरों से
वह जन-जन को अवगत कराता है।
जनता, प्रशासन व सरकार के बीच
एक कड़ी बनकर
वह समस्याओं का समाधान कराता है।
देवभूमि समाचार जब पटल पर आता है,
तब नये-नये आलेख लाता है।
हर बार नई-नई रचनाएं लाकर
वह पाठकों का भरपूर
स्वस्थ मनोरंजन करता है।
रचनाकारों की रचनाएं प्रकाशित कर
उन्हें बराबर प्रोत्साहन देता है।
कलमकारों की लेखनी का
यह सम्मान जरूर करता है।
देवभूमि समाचार पत्र का पटल
हर रचनाधर्मी की लेखनी को
नये तरीके से संवार कर,
रोचक बनाकर प्रकाशित करता है।
वाह रे वाह! देवभूमि,
तेरा भी कमाल नहीं।
रचनाकारों को मंच प्रदान कर
रचनाधर्मियों का
तुम सच्चा साथी बन गया।
बस यूं ही सहयोग बनाए रखना,
यही कलमकारों की विनती है।
सुनील कुमार माथुर
सदस्य अणुव्रत लेखक मंच एवं
स्वतंत्र लेखक व पत्रकार, जोधपुर, राजस्थान









