
यह पुस्तक समीक्षा लेखक प्रकाश तातेड की बाल-पुस्तक बूझ सहेली, मेरी पहेली को रेखांकित करती है, जिसमें रोचक और सचित्र पहेलियों के माध्यम से बच्चों का ज्ञानवर्धन और मानसिक विकास किया गया है। पुस्तक मनोरंजन के साथ-साथ संस्कार और सीख देने का सफल प्रयास है।
- बाल पहेलियों का रोचक और ज्ञानवर्धक संसार
- चित्रों के साथ सीखने का अभिनव प्रयास
- बच्चों की रुचि को समझता हुआ लेखक
- मनोरंजन के साथ संस्कार निर्माण
सुनील कुमार माथुर
बूझ सहेली मेरी पहेली के 80 पृष्ठों में लेखक प्रकाश तातेड ने विविध, रोचक तथा ज्ञानवर्धक पहेलियाँ चित्रों के साथ इस प्रकार प्रस्तुत की हैं कि वे न केवल बच्चों व पाठकों का स्वस्थ मनोरंजन करती हैं, बल्कि पहेलियों के माध्यम से उनका ज्ञानवर्धन करने का भी सराहनीय प्रयास करती हैं। इस प्रयास में लेखक काफी हद तक सफल हुए हैं। चूँकि उन्होंने बच्चों को शिक्षित व संस्कारवान बनाने का जो तरीका खोजा है, वैसा तरीका न तो आज के समय में घरों में देखने को मिलता है और न ही शिक्षण संस्थाओं में।
Government Advertisement...
लेखक प्रकाश तातेड ने सचित्र सरस पहेलियाँ, शब्द पहेली, शब्द-माल, खोजपूर्ण पहेलियाँ, जोड़-तोड़ का खेल, उलझन शब्दजाल जैसी ढेरों पहेलियाँ इस पुस्तक में दी हैं। वहीं पहेली-कहानियों के माध्यम से देवी-देवताओं, नदियों और विलोम शब्दों का भी रोचक तरीके से ज्ञान कराया है, जो अन्यत्र कहीं भी देखने को नहीं मिलता।
सचित्र पहेलियों के ज़रिए लेखक प्रकाश तातेड ने न केवल पाठकों का मानसिक व्यायाम करने का प्रयास किया है, अपितु उन्हें ज्ञानार्जन हेतु प्रेरित भी किया है। चूँकि लेखक न केवल पत्रकार और साहित्यकार हैं, बल्कि राजकीय सेवा में एक आदर्श शिक्षक (पूर्व पद—प्रधानाचार्य) के रूप में भी अपनी सेवाएँ दे चुके हैं, इसलिए वे बच्चों व पाठकों की रुचि को बेहतर ढंग से समझते हैं। उन्होंने 80 पृष्ठों में ही गागर में सागर भर दिया है।
पुस्तक का मुखपृष्ठ बड़ा ही आकर्षक है। कागज़ की गुणवत्ता उत्तम है तथा छपाई, गेट-अप और मेट-अप भी काफ़ी सुंदर हैं।
बूझ सहेली मेरी पहेली (रोचक बाल पहेलियाँ)
लेखक — प्रकाश तातेड, (सह-सम्पादक, बच्चों का देश मासिक पत्रिका)
प्रकाशक — सुभद्रा पब्लिशर्स एण्ड डिस्ट्रीब्यूटर्स, डी-48, गली नंबर 3, प्रथम तल, दयालपुरा, करावल नगर रोड, दिल्ली — 110094
पृष्ठ — 80 | मूल्य — 250 रुपये
समीक्षक — सुनील कुमार माथुर, सदस्य अणुव्रत लेखक मंच एवं स्वतंत्र लेखक व पत्रकार
33, वर्धमान नगर, शोभावतों की ढाणी, खेमे का कुआँ, पाल रोड, जोधपुर, राजस्थान









Great Initiative
Nice