
जमशेदपुर, झारखंड का सबसे बड़ा शहर और देश की स्टील सिटी, अपनी प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है। यहां घूमने के लिए कई जगहें हैं, लेकिन कुछ जगहें ऐसी हैं जिन्हें एक दिन की ट्रिप में एक्सप्लोर किया जा सकता है।
1. डालमा हिल्स
डालमा हिल्स अपनी प्राकृतिक सुंदरता और लुभावने दृश्यों के लिए मशहूर है। पर्यटक यहां पिकनिक मनाने और एडवेंचर एक्टिविटी का आनंद लेने आते हैं।
घूमने की जगहें:
Government Advertisement...
- डालमा हिल्स व्यू पॉइंट
- दलमा वन्यजीव अभयारण्य
- मकुलाकोचा
- डालमा माई मंदिर
2. चांडिम डैम
सुवर्णरेखा नदी पर स्थित चांडिम डैम, झारखंड का प्रमुख डैम और खूबसूरत पर्यटन स्थल है। यह सिंचाई, औद्योगिक उपयोग, पेयजल और जलविद्युत के लिए भी उपयोग होता है। यहाँ पर्यटक बोटिंग और पक्षियों का आनंद ले सकते हैं।
3. घाटशिला
जमशेदपुर से लगभग 50 किमी दूर, घाटशिला पहाड़ी शहर सुवर्णरेखा नदी के किनारे बसा है। इसे ‘उत्सवों का शहर’ भी कहा जाता है। बुरुडीह झील यहाँ का प्रमुख आकर्षण है।
घूमने की जगहें:
- पांच पांडव स्थल
- रंकिणी मंदिर
- फूलडुंगरी पहाड़ी
- बुरुडीह झील
4. मुकुटमणिपुर
पश्चिम बंगाल की सीमा के पास स्थित मुकुटमणिपुर, कंगसाबती और कुमारी नदियों के संगम पर बसा है। यह जगह प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग के समान है, खासकर मानसून में।
घूमने की जगहें:
- मुकुटमणिपुर बांध
- परेश नाथ पहाड़ी
- हिरण पार्क
इन जगहों पर एक दिन की यात्रा में आप प्रकृति की खूबसूरती, पिकनिक और एडवेंचर का मजा ले सकते हैं।








