
भारत में सबसे बड़ी भगवान बुद्ध मूर्ति बनकर तैयार | अगले साल दिसंबर 2023 में इसका उद्घाटन किया जाएगा। जब उनसे पूछा गया कि अभी तक भगवान बुद्ध की बैठे हुए मुद्रा में ही मूर्ति है | देवभूमि समाचार के गया (बिहार) ब्यूरो चीफ अशोक शर्मा की रिपोर्ट पढ़ें…
गया, बिहार। बोधगया में बन रही भारत की सबसे बड़ी 100 फीट की लंबी प्रतिमा लगभग तैयार हो गया है। अगले वर्ष 2023 में होगा उदघाटन समारोह किया जायेगा बुद्धा इंटरनेशनल वेलफेयर मिशन के द्वारा इस बुद्ध प्रतिमा का निर्माण कराया जा रहा है।
मिशन के सचिव भन्ते बी आर्यपाल भिक्खु ने बताया कि लगभग तीन साल से निर्माण कार्य चल रहा है, और अभी भी बहुत सारे कार्य बाकी है लेकिन कोरोना काल के दो साल बाद विदेशी पर्यटकों का आना जाना शुरु हो गया तो इसके लिए इस स्थल को दर्शन के लिए खोल दिया गया है।
अगले साल दिसंबर 2023 में इसका उद्घाटन किया जाएगा। जब उनसे पूछा गया कि अभी तक भगवान बुद्ध की बैठे हुए मुद्रा में ही मूर्ति है तो इस तरह का मूर्ति क्यों बनाया गया।
उन्होंने बताया कि यह भगवान बुद्ध का आराम मुद्रा का मूर्ति है भगवान अपने निर्वाण प्राप्त करने पूर्व इसी मुद्रा में तीन माह तक लेटे हुए थे । इसलिए इस मुद्रा में भगवान बुद्ध की 100 फीट की लंबी मूर्ति का निर्माण किया गया है।
भारत में सबसे बड़ी भगवान बुद्ध मूर्ति बनकर तैयार pic.twitter.com/FdHibm2GB2
— देवभूमि समाचार (@devsamachar) November 16, 2022
https://www.instagram.com/reel/ClBVcPgJgNu/?utm_source=ig_web_copy_link
👉 देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है। अपने शब्दों में देवभूमि समाचार से संबंधित अपनी टिप्पणी दें एवं 1, 2, 3, 4, 5 स्टार से रैंकिंग करें।