
पीड़िता ने किसी ग्रामीण की मदद से मां को फोन किया और आपबीती सुनाई, जिसे सुनकर वो हैरान रह गई। उसके बाद मां अपनी बहन के घर…
शिवपुरी। भारत का हृदय मध्य प्रदेश राज्य को कहा जाता है। क्योंकि, भौगोलिक रूप से देश के केंद्रीय स्थान पर स्थित मध्य प्रदेश, वास्तव में भारत के हृदय समान है। अब ऐसे प्रदेश से रिश्तों को शर्मशार करने वाली खबर आने लगे तो फिर क्या कहें। यह मामला मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से संबंधित है। जहां, एक 13 साल की बच्ची ने अपने पिता पर रेप का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुुसार, आरोपी पिता 20 दिन तक अपनी बेटी के साथ दरिंदगी करता रहा। पीड़ित बच्ची के अनुसार, उसके पिता ने 20 दिन तक उसे हवस का शिकार बनाया है। हालांकि, पीड़िता की शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। उस आरोपी पिता के मामले में पुलिस की छानबीन और पूछताछ जारी है।
रिश्तों को शर्मशार करने वाले इस दरिंदगी से भरे में आरोपी पिता अशोक नगर जिले का रहने वाला है। जो कि मजदूरी करता है और उसके साथ 13 साल की नाबालिग बेटी भी रहती थी। इसी दौरान उसने बेटी के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने पिता की घिनौनी करतूत की जानकारी मां और मौसी को दी। ऐसी वारदात, ऐसी घटना को सुनकर मां और मौसी के कान खड़े हो गये।
Government Advertisement...
पीड़िता की मौसी का कहना है कि कुछ दिन पहले बच्ची का पिता मूंगफली खोदने के लिए मजदूरी करने शिवपुरी जिले के एक गांव गया था। इस दौरान बेटी भी उसके साथ थी। वहां उसने बेटी से रेप किया। पीड़िता ने किसी ग्रामीण की मदद से मां को फोन किया और आपबीती सुनाई, जिसे सुनकर वो हैरान रह गई। उसके बाद मां अपनी बहन के घर आई और पीड़िता को लेकर खनियांधाना थाने पहुंची।
एक तरफ, खनियांधाना थाने पहुंचकर दोनों ने शिकायत दर्ज कराई। दूसरी तरफ, पीड़िता का कहना था कि उसके पिता ने 20 दिन तक उसके साथ गलत काम किया। मामले के दर्ज होते ही पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा है। खनियाधाना थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
[one_third]
नई एफआईआर दर्ज करना न्यायालय की अवमानना होती है : पूर्व डीजीपी
[/one_third][one_third]
ध्वस्त होगी 1960 में बनी देहरादून की ‘वीवीआईपी’ यमुना कॉलोनी
[/one_third][one_third_last]
[/one_third_last]







