
पीएम मोदी के आगमन से बदरीनाथ धाम में हलचल बढ़ गई है…
देहरादून। पुनर्निर्माण कार्यो के बाद पीएम मोदी ने निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री, राज्यपाल समेत अन्य अधिकारियों व तीर्थ पुरोहित समाज के साथ संवाद किया। प्रधानमंत्री, कुछ ही देर में बदरीनाथ धाम के लिए रवाना होंगे। केदारनाथ रोपवे का शिलान्यास करने के बाद पीएम मोदी आदिगुरु शंकराचार्य की समाधि स्थल गए। वहां से लौटकर पीएम पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने निकले।
लगभग 946 करोड़ की लागत से बनने वाले सोनप्रयाग-केदारनाथ रोपवे का पीएम मोदी ने शिलान्यास किया। परियोजना से जुड़े नेशनल हाईवे लॉजिस्टक मैनेजमेंट लिमिटेड के अभियंता ने बताया कि प्रधानमंत्री को वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी के माध्यम से परियोजना के बारे में जानकारी दी गई। पीएम मोदी कुछ ही देर में बदरीनाथ धाम के लिए रवाना होंगे।
मोदी के दौरे को लेकर जीरो जोन में तब्दील कर दिया गया ‘बदरीनाथ’
वह अभी केदारनाथ धाम में हैं। उनके आगमन से बदरीनाथ धाम में हलचल बढ़ गई है। साकेत चौक से बदरीनाथ धाम तक प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर जीरो जोन में तब्दील कर दिया गया है। तीर्थ यात्रियों को मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। साकेत चौक से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार भी अपने खास पहनावे में नजर आए।
Government Advertisement...
मंदिर में पूजा अर्चना के बाद बाहर आकर उन्होंने जनता का अभिभावदन स्वीकार किया। उनके पहनावे ने हर किसी का ध्यान खींचा। हिमाचल के खास परिधान चोला डोरा पहकर पीएम मोदी इस पहुंचे हैं।




