
(देवभूमि समाचार)
कांगड़ा,हिमाचल प्रदेश। आज़ादी के अमृत महोत्सव के स्वर्णिम अवसर पर विश्व साहित्य सेवा ट्रस्ट द्वारा देश का अभिमान (काव्य संकलन) योगदान के लिए संस्था द्वारा अमित डोगरा और राजीव डोगरा को राष्ट्र गौरव सम्मान से अलंकृत किया गया। देश का अभिमान काव्य संकलन पुस्तक में देश के विभिन्न राज्यों के लेखकों की कविताओं को शामिल किया गया है।
जिसमें कांगड़ा के अमित और राजीव भी शामिल है। संस्था के अध्यक्ष मोहन मुरारी शर्मा,डॉ० श्रीप्रकाश यादव सम्पादक और नीरज शर्मा सचिव ने दोनों भाइयों को पुरस्कार देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
Government Advertisement...
सम्मानित होने पर राजीव के माता-पिता हंसराज और सरोज कुमारी तथा शिमला के रोशन जसवाल (साहित्यकार और रिटायर्ड ज्वाइंट डायरेक्टर शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश) , मुख्याध्यापक कमलेश कुमार(गवर्नमेंट हाई स्कूल ठाकुरद्वारा), रविंदर नरयाल (खण्ड स्त्रोत केंद्रीय समन्वयक खण्ड कांगड़ा के बी.आर.सी), प्रिंसिपल प्रवेश कुमार शर्मा(गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बढ़ल थोर), प्रिंसिपल नीरज गर्ग (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल गाहलियां),धराधाम इंटरनेशनल संस्था के संस्थापक डॉ सौरभ पांडे,कांगड़ा के साहित्यकार उदयवीर भारद्वाज,कुल्लू के साहित्यकार तथा संस्कृति के संरक्षक राज शर्मा,लिटल एंकर मॉडल एक्टरस अक्षिता जसवाल,ट्री मैन ऑफ हरियाणा डॉ साधु राम ने अत्यंत खुशी व्यक्त की और ऐसे ही आगे बढ़ते रहने के लिए उत्साहित किया।
[box type=”info” align=”alignleft” class=”” width=”100%”]
👉 देवभूमि समाचार के साथ सोशल मीडिया से जुड़े…
WhatsApp Group ::::
https://chat.whatsapp.com/La4ouNI66Gr0xicK6lsWWO
FacebookPage ::::
https://www.facebook.com/devbhoomisamacharofficialpage/
Linkedin ::::
https://www.linkedin.com/in/devbhoomisamachar/
Twitter ::::
https://twitter.com/devsamachar
YouTube ::::
https://www.youtube.com/channel/UCBtXbMgqdFOSQHizncrB87A
[/box]







