
अशोक शर्मा
गया जिला जनता दल यू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के नव मनोनीत प्रखंड अध्यक्षों एवं जिला पदाधिकारियों को 5 अगस्त 2022 को मनोनयन पत्र दिया जाएगा। जिला अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि गया के गांधी मंडप में पूर्वाहन 11:00 बजे से मनोनयन पत्र एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है।
मनोनयन पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि विधान पार्षद एवं जनता दल यू के राष्ट्रीय महासचिव अफाक अहमद खान, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक विजय सिंह निषाद, गया जिला जनता दल यू के ग्रामीण एवं नगर अध्यक्ष है।उन्ही के कर कमलों द्वारा मनोनयन पत्र दी जाएगी।
Government Advertisement...
श्री कुमार ने बताया कि मनोनयन पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह के महत्व एवं उद्देश्य के गंभीरता पर चर्चा की जाएगी। नव मनोनीत साथियों को जिम्मेवारी से निपटने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए जाएंगे। संगठन के मजबूती के लिए नीतीश सरकार के कल्याणकारी योजना को घर-घर तक पहुंचाने के संकल्प को पूरा करना है।
नीतीश सरकार में अति पिछड़ा वर्ग के विकास दिखने लगा है। राजनीतिक सामाजिक आर्थिक और शैक्षणिक रूप से आगे बढ़ रहा है। श्री कुमार ने बताया कि नीतीश राज में कानून का राज न्याय के साथ विकास की अवधारणा लोगों का विश्वास का मूल कारण है।
¤ प्रकाशन परिचय ¤
![]() | From »अशोक शर्मादेवभूमि ब्यूरो चीफ, गयाAddress »बाराचट्टी, गया, बिहारPublisher »देवभूमि समाचार, देहरादून (उत्तराखण्ड) |
|---|








