विशेष छापेमारी अभियान के तहत 52 अभियुक्त गिरफ्तार

अशोक शर्मा
गया, बिहार। गया जिलि के उत्पाद सहायक आयुक्त के द्वारा विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया । अभियान में सामिल सदर, मद्य निषेध निरीक्षक जनार्दन प्रसाद शेरघाटी, मध्य निषेध निरीक्षक फैयाज अहमद बथानी, मद्य निषेध अवर निरीक्षक सुशील आनंद के संयुक्त विशेष छापामारी अभियान में कुल 52 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
जिसमें 44 शराबी और 8 शराब तस्कर भी सामिल है। इस अभियान में शामिल नवादा, नालंदा, औरंगाबाद के उत्पाद अधिकारी भी विशेष छापेमारी अभियान मे मौजूद रहे। कुल गिरफ्तार 52 अभियुक्तों में 48 पुरुष 4 महिला गिरफ्तार किया गया और आगे की कार्रवाई जारी है।
यह जानकारी उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त प्रेम प्रकाश ने मीडिया को बताया कहा कि शराबबंदी कानून को उल्लंघन करने वाले को खैर नहीं सभी गांव में विशेष छापामारी अभियान चलाकर शराबी और शराब बनाने वाले तस्कर को गिरफ्तार किया जाएगा।
यह मुहिम तेज कर दी गई है। प्रखंड के तमाम सभी गांव कस्बे मे शराब बनाने की सूचना है। और उसी सूचना पर गिरफ्तार कर शराब तस्करों और शराब पीने वाले शराबियों को जेल भेजी जाएगी।
¤ प्रकाशन परिचय ¤
![]() |
From »अशोक शर्मादेवभूमि ब्यूरो चीफ, गयाAddress »बाराचट्टी, गया, बिहारPublisher »देवभूमि समाचार, देहरादून (उत्तराखण्ड) |
---|