उत्तराखण्ड समाचार

हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा वितरण कार्यक्रम

हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा वितरण कार्यक्रम… संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू ने कहा कि 1947 में तिरंगा को राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाकर प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव का क्षण प्राप्त हुआ। यह भारत देश की एकता, अखंडता प्रगति, समृद्धि का सूचक है। #ओम प्रकाश उनियाल

देहरादून। हर घर तिरंगा अभियान के तहत एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू, सदस्य योगिता बनोला के नेतृत्व में खालसा नेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज, हल्द्वानी में छात्राओं को तिरंगा वितरण कर घर-घर तिरंगा लगाने का आह्वान किया गया। संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू ने कहा कि 1947 में तिरंगा को राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाकर प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव का क्षण प्राप्त हुआ।

यह भारत देश की एकता, अखंडता प्रगति, समृद्धि का सूचक है। इसलिए हम देशवासियों का परम कर्तव्य है कि राष्ट्रीय ध्वज के मान सम्मान के प्रति त्याग समर्पण भाव बनाए रखें। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि निवर्तमान मेयर जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला व विशिष्ट अतिथि हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता बिन्देश गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देशभक्ति का प्रतीक है। जिसका सबको सम्मान करना चाहिए।

इस अवसर पर कांग्रेस युवा प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त कुमार साहू, वैश्य महासभा अध्यक्ष रामबाबू जायसवाल, महामंत्री तनुज गुप्ता, कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी जितेन्द्र सिंह अधिकारी, प्रधानाचार्या कमला शैल, उप प्रधानाचार्या कल्पना जोशी, अध्यापिका मोहिता कांडपाल बीना, अधिकारी गुरशरण कौर, संस्था कोषाध्यक्ष बलराम हालदार, योगिता बनोला, प्रीती आर्या, पूर्णिमा रजवार, पूजा जोशी, अमन कुमार, संदीप यादव, गौरव भट्ट, बरखा शर्मा, एकता पाण्डेय, काजल आर्या, सुशील राय, पंकज कोहली, मनीष साहू, सूरज मिस्त्री, मुकेश बिष्ट, प्रियांशु आर्या, दीपक कुमार, मुकेश कुमार, सूरज कुम्हार आदि उपस्थित रहे।

बाल कहानी : मोबाइल की लत


हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा वितरण कार्यक्रम... संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू ने कहा कि 1947 में तिरंगा को राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाकर प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव का क्षण प्राप्त हुआ। यह भारत देश की एकता, अखंडता प्रगति, समृद्धि का सूचक है।

Devbhoomi Samachar

देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Verified by MonsterInsights