
प्रेम बजाज
ए दोस्त तेरी परेशानी से आज दिल उदास है,
दूर नहीं तुझसे मेरा दिल रहता तेरे ही आस-पास है,
माना मैं तेरा दुःख कम नहीं कर सकता,
मगर तेरे दुःख में तेरा दोस्त हर पल साथ है,
ग़र आ रहे हैं आंसू तेरी आंखों में तो
पलकें मेरी भी भीग तो रही तेरे साथ हैं,
दोस्त आज मैं भी हो गया उदास हूं,
क्योंकि मेरे दोस्त तु जो उदास है।
ना बिछडेंगे कभी हम करते ये वादा हम आज हैं,
जब होगा जाना खुदा के घर तो भी हम रहेंगे साथ-साथ हैं,
मर कर भी ना बिछड़ेंगे हम, ऐसा अपनी रूहो का साथ से।
मौन है तु मगर तेरी आंखों की भाषा मैं पढ़ सकता हूं,
ग़र आज टूटा है दिल तेरा तो टूटा मेरा भी दिल साथ है,
ना कर ग़म ए दोस्त तु इस जहां में अकेला सही,
मगर तेरा ये यार और याराना हर वक्त तेरे साथ हैं।
[box type=”info” align=”alignleft” class=”” width=”100%”]
👉 देवभूमि समाचार के साथ सोशल मीडिया से जुड़े…
WhatsApp Group ::::
https://chat.whatsapp.com/La4ouNI66Gr0xicK6lsWWO
FacebookPage ::::
https://www.facebook.com/devbhoomisamacharofficialpage/
Linkedin ::::
https://www.linkedin.com/in/devbhoomisamachar/
Twitter ::::
https://twitter.com/devsamachar
YouTube ::::
https://www.youtube.com/channel/UCBtXbMgqdFOSQHizncrB87A
[/box]








