
(देवभूमि समाचार)
अनुप्रभा फाउंडेशन, रायपुर छत्तीसगढ़ की महिलाओं ने ४ अक्टूबर २०२१ को पितृ पक्ष की त्रियोदशी के अवसर पर अपनी ओर से यथा संभव दान सामग्री जैसे विशेष रूप से घर के बने उड़द दाल के बड़े दान किए।
इसके अलावा महिलाओं की टीम ने जरूरतमंद स्त्रियों को वस्त्र के रूप में सूट, साड़ी, सुहाग सामग्री वितरित की। पुरुषों को भी बड़ी संख्या में कुर्ता पजामा, पैंट शर्ट, खाद्य सामग्री चना, मुर्रा, चावल आदि दान किया गया। वहीं बच्चों को बिस्किट, नमकीन, कुरकुरे, चिप्स वितरित किए गए।
Government Advertisement...
ये कार्यक्रम मुख्य रूप से अनुप्रभा फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती अमृता सुरेश श्रीवास्तव जी के कुशल नेतृत्व में महादेव घाट में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में करीब ३० औरतों ने अपनी भागीदारी दी, अमृता जी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया। मुख्य रूप से शहीदों के परिवारों, पितृ पक्ष में लोगों की सहायता करना कार्यक्रम का उद्देश्य था जो की हंसी खुशी पूर्ण हुआ।
News Source : Ayushi Tiwari (imayush***@gmail.com)







