अपराध

टोलकर्मी को कार चढ़ाकर 20 फीट तक घसीटा, देखें वीडियो

टोलकर्मी को कार चढ़ाकर 20 फीट तक घसीटा, इसके बाद कार चालक भागने लगा तो टोलकर्मी कार को रोकने के लिए आगे खड़ा हो गया। इस पर कार चालक ने टोलकर्मी पर कार चढ़ा दी और उसे 20 फीट तक घसीटता ले गया। इस घटना में टोलकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया है। 

जालोर। राजस्थान के जालोर के मांडवला टोल प्लाजा पर बदमाशों की गुंडागर्दी सामने आई है। यहां टोल के पैसे मांगने पर एक कार चालक ने टोलकर्मी पर कार चढ़ा दी और उसे 20 फीट तक घसीटता ले गया। इस घटना में टोलकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरा फरार है।

जानकारी के अनुसार, यह मामला जालोर के मांडवला टोल प्लाजा का है। बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात करीब 10 बजे जालोर से सायला जाने वाले स्टेट हाइवे पर एक कार गुजर रही थी। कार जब बिछनगढ़ के मांडवला टोल प्लाजा पर दादरा नगर हवेली पांसिग पर पहुंची तो टोलकर्मी ने कार चालक से टोल के पैसे मांगे। इस पर कार चालक ने पैसे देने से इनकार कर दिया।

इसके बाद कार चालक भागने लगा तो टोलकर्मी कार को रोकने के लिए आगे खड़ा हो गया। इस पर कार चालक ने टोलकर्मी पर कार चढ़ा दी और उसे 20 फीट तक घसीटता ले गया। इस घटना में टोलकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल टोलकर्मी को जालोर के जिला अस्पताल मे भर्ती करवाया है, जहां से उसे जयपुर रेफर कर दिया गया।

टोलकर्मी पर कार चढ़ाने और उसे घसीटने का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि टोलकर्मी पर कार चढ़ाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उसका एक साथी भाग गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

BJP कार्यकर्ताओं का हंगामा, थानाध्यक्ष को मांगनी पड़ी माफी


👉 देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है। अपने शब्दों में देवभूमि समाचार से संबंधित अपनी टिप्पणी दें एवं 1, 2, 3, 4, 5 स्टार से रैंकिंग करें।

टोलकर्मी को कार चढ़ाकर 20 फीट तक घसीटा, इसके बाद कार चालक भागने लगा तो टोलकर्मी कार को रोकने के लिए आगे खड़ा हो गया। इस पर कार चालक ने टोलकर्मी पर कार चढ़ा दी और उसे 20 फीट तक घसीटता ले गया। इस घटना में टोलकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया है। 

जबरन गले लगाने वाला मेहमान भी गवाह

Devbhoomi Samachar

देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Verified by MonsterInsights