तीन लोगों ने चाकुओं से की युवक की हत्या
देखें वीडियो, मौत का तमाशा देखते रहे लेकिन कोई मदद को नहीं आया

तीन लोगों ने चाकुओं से की युवक की हत्या, एक हमलावर ने केशव की कॉलर पकड़ी हुई है और उसके पेट में चाकू घोंप रहा है। वहीं, दूसरा आरोपी धारदार हथियार से केशव के शरीर पर वार कर रहा है। घटना के दौरान गली से कई लोग हंगामा सुनकर घरों से बाहर निकलते हैं। मगर,
नई दिल्ली। नई दिल्ली में तीन लड़कों ने मिलकर एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी है। घटना की सीसीटीवी भी सामने आया है। वीडियो में तीनों मिलकर युवक की हत्या करते दिखाई दे रहे हैं। जिस वक्त युवक को चाकुओं से गोदा जा रहा था, उस समय मौके पर काफी भीड़ थी।
मगर, किसी ने भी उसे बचाने की हिम्मत नहीं दिखाई। सभी मूक दर्शक बने आंखों के सामने हत्या होते देखते रहे। युवक को बुरी तरह जख्मी करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। बाद में गंभीर घायल युवक की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
हत्या की यह घटना साउथ ईस्ट दिल्ली के बदरपुर इलाके की है। केशव नाम के लड़के पर 20 दिसंबर की रात 8 बजे तीन युवकों ने धारदार हथियार और चाकू से हमला किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि गली में तीनों युवक केशव को घेर कर एक के बाद एक चाकू और धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर रहे हैं।
एक हमलावर ने केशव की कॉलर पकड़ी हुई है और उसके पेट में चाकू घोंप रहा है। वहीं, दूसरा आरोपी धारदार हथियार से केशव के शरीर पर वार कर रहा है। घटना के दौरान गली से कई लोग हंगामा सुनकर घरों से बाहर निकलते हैं। मगर, कोई भी केशव की मदद नहीं करता। केशव को लहुलुहान कर तीनों आरोपी मौके से भाग निकलते हैं। बाद में केशव को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया जाता है। यहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो जाती है।
मामले की जांच कर रही पुलिस का कहना है कि मृतक का आरोपी लड़कों से किसी बात पर झगड़ा हुआ था। उसी का बदला लेने के लिए उसकी चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
देखें वीडियो, मौत का तमाशा देखते रहे लेकिन कोई मदद को नहीं आया pic.twitter.com/QogiXlfsTg
— देवभूमि समाचार (@devsamachar) December 22, 2022
देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है। अपने शब्दों में देवभूमि समाचार से संबंधित अपनी टिप्पणी दें एवं 1, 2, 3, 4, 5 स्टार से रैंकिंग करें।