- मालदेवता कॉलेज में छात्र परिषद का गठन, विद्यार्थियों को मिली जिम्मेदारी
- शिक्षा शास्त्र विभाग की नई परिषद में चार पदाधिकारियों का चयन
- सुप्रिया, भारती, यशिन और अरुण को मिली विभागीय परिषद की जिम्मेदारी
- विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करेगी विभागीय परिषद
देहरादून। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता (रायपुर) के शिक्षा शास्त्र विभाग में शैक्षणिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभागीय परिषद का गठन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और सर्वसम्मति से परिषद के विभिन्न पदाधिकारियों का चयन किया। नवगठित विभागीय परिषद में बीए पंचम सेमेस्टर की सुप्रिया को अध्यक्ष चुना गया। एमए तृतीय सेमेस्टर की भारती कोठारी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, बीए तृतीय सेमेस्टर के यशिन को सचिव और इसी सेमेस्टर के अरुण कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विभागीय परिषद उनके व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण मंच है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, सामूहिक उत्तरदायित्व, अनुशासन और संगठनात्मक कौशल विकसित होते हैं। उन्होंने नवगठित परिषद के सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि वे विभाग की शैक्षणिक, रचनात्मक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
कार्यक्रम के अंत में शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. अंशु सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। उन्होंने विद्यार्थियों को परिषद के माध्यम से विभागीय गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता करने और उन्हें सफल बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. लीना रावत ने किया। परिषद के गठन को विद्यार्थियों को विभागीय गतिविधियों से जोड़ने और उनमें नेतृत्व एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया गया।
मालदेवता महाविद्यालय, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता, शिक्षा शास्त्र विभाग परिषद, विभागीय परिषद गठन, सुप्रिया अध्यक्ष, भारती कोठारी उपाध्यक्ष, यशिन सचिव, अरुण कुमार कोषाध्यक्ष, देहरादून कॉलेज समाचार, Maldevta College Dehradun



1 thought on “सुप्रिया बनीं विभागीय परिषद की अध्यक्ष, भारती कोठारी उपाध्यक्ष चुनी गईं”