मनोरंजन

दीपिका के बाद सनी लियोनी ने पहनी भगवा बिकिनी, अब करो बवाल

दीपिका के बाद सनी लियोनी ने पहनी भगवा बिकिनी, अब करो बवाल, सनी लियोनी ने भगवा रंग की बिकिनी में फोटोशूट कराने के बाद इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। दीपिका पादुकोण की ड्रेस से काफी मिलती है। सनी लियोन का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

नई दिल्ली। फिल्म पठान के नये गाने बेशरम रंग में दीपिका पादुकोण की भगवा रंग की बिकिनी को लेकर बवाल मचा हुआ हैं। वहीं दूसरी तरफ सनी लियोनी का भा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें सनी लियोनी भगवा रंग में दिखाई दे रही हैं। बिकिनी और उसके रंग को लेकर पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा है। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण लंबे समय के बाद एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर एक साथ चमकने जा रहे हैं।

पठान फिल्म में फिल्माया गया एक हॉट गाना इस समय विवादों में है। इस गाने में दीपिका पादुकोण बिकिनी में नजर आ रही हैं। हालांकि, बिकनी का रंग विवाद का प्रमुख केंद्र बन गया है। बिकिनी के भगवा रंग को लेकर हिंदू संगठनों ने नाराजगी जताई है। और इस फिल्म पर बैन लगाने की मांग की है। इन्हीं विवादों के बीच एक्ट्रेस सनी लियोनी ने अपने अंदाज से लोगों के होश उड़ा दिए हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी पिछले कुछ समय से फिल्मों से दूर हैं, लेकिन लाइमलाइट सनी बनी हुई हैं। फिलहाल सनी लियोनी द्वारा सोशल मीडिया में शेयर किए गए वीडियो ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। सनी लियोनी ने भगवा रंग की बिकिनी में फोटोशूट कराने के बाद इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। हालांकि उनकी ये ड्रेस बिकिनी नहीं है लेकिन दीपिका पादुकोण की ड्रेस से काफी मिलती जुती है। इस पोस्ट पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। सनी लियोन का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

एक्ट्रेस सनी अपने हॉट अंदाज और बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं. लेकिन अब सनी ने बिकिनी के साथ तस्वीर खिंचवाकर लोगों का ध्यान खींचा है. वायरल वीडियो में सनी बीच पर सोती नजर आ रही हैं। सनी के इस अंदाज को यूजर्स काफी पसंद भी कर रहे हैं। यूजर्स सनी की परफॉर्मेंस पर कमेंट करने से खुद को नहीं रोक पाए।

आपको बता दें कि फिल्म पठान के एक गाने में नारंगी रंग की बिकिनी पहने दीपिका पादुकोण ने विवाद खड़ा कर दिया है। इस विवाद के बीच सनी भगवा रंग की बिकिनी में पोज देती नजर आई हैं। कुछ यूजर्स सनी का सपोर्ट कर रहे हैं तो कुछ सनी को बॉयकॉट करने की मांग भी कर रहे हैं।


👉 देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है। अपने शब्दों में देवभूमि समाचार से संबंधित अपनी टिप्पणी दें एवं 1, 2, 3, 4, 5 स्टार से रैंकिंग करें।

दीपिका के बाद सनी लियोनी ने पहनी भगवा बिकिनी, अब करो बवाल, सनी लियोनी ने भगवा रंग की बिकिनी में फोटोशूट कराने के बाद इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। दीपिका पादुकोण की ड्रेस से काफी मिलती है। सनी लियोन का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

दीपिका की भगवा बिकनी पर ‘विवाद’, पायल ने कहा ‘बेवकूफी’

Devbhoomi Samachar

देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Verified by MonsterInsights