
(देवभूमि समाचार)
राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर शांति फाउंडेशन गोंडा उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के युवा साहित्यकार व विकास क्षेत्र नवाबगंज में कार्यरत अकादमिक रिसोर्स पर्सन (एआर पी) सुनील कुमार को स्वामी विवेकानंद सम्मान से सम्मानित किया गया।
शांति फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती पिंकी देवी व कार्यक्रम के संयोजक सुनील कुमार आनंद द्वारा सुनील कुमार को यह सम्मान प्रदान किया गया। गौरतलब है युवा साहित्यकार सुनील कुमार के अब तक तीन एकल काव्य संग्रह तथा अट्ठारह साझा काव्य संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। साथ ही दर्जनों रचनाएं राज्य व राष्ट्र स्तरीय पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं।
Government Advertisement...
देश-प्रदेश की साहित्यिक संस्थाओं द्वारा सुनील कुमार को अब तक तीन सौ से भी अधिक सम्मान पत्र प्राप्त हो चुके हैं। सुनील कुमार की रचनाओं का प्रसारण आकाशवाणी केंद्र लखनऊ से भी हो चुका है।सुनील कुमार की इस उपलब्धि पर हित मित्रों ने बधाई दी है।
[box type=”info” align=”alignleft” class=”” width=”100%”]
👉 देवभूमि समाचार के साथ सोशल मीडिया से जुड़े…
WhatsApp Group ::::
https://chat.whatsapp.com/La4ouNI66Gr0xicK6lsWWO
FacebookPage ::::
https://www.facebook.com/devbhoomisamacharofficialpage/
Linkedin ::::
https://www.linkedin.com/in/devbhoomisamachar/
Twitter ::::
https://twitter.com/devsamachar
YouTube ::::
https://www.youtube.com/channel/UCBtXbMgqdFOSQHizncrB87A
[/box]







