उत्तराखण्ड समाचार

बर्दाश्त नहीं होगी सनातन धर्म पर अभद्र टिप्पणियां

शशि शर्मा, महामंत्री ने कहा कि यदि ब्राह्मण कमजोर हुआ तो देश का धार्मिक तानाबाना छिन्न भिन्न हो जायेगा। ब्राह्मण एकता से ही ये देश बच पाएगा।

देहरादून। आज यहां हुई ब्राह्मण समाज महासंघ की बैठक में विदेशी ताकतों के इशारे पर देश के कुछ विधर्मियों द्वारा सनातन धर्म व उनके आराध्य देवी देवताओं पर लगातार की जा रही अभद्र टिप्पणियों, फिल्मों के जरिए सनातन धर्म के प्रतीकों से छेड़छाड़ पर व्यापक चिंता व्यक्त करते हुए इनके विरुद्ध समाज में जनजागरण अभियान चलाने तथा विधिक कार्यवाही करने, सरकार को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। साथ ही सामाजिक कुरीतियों को दूर करने की रणनीति पर भी विचार किया गया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए महासंघ के अध्यक्ष प्रमोद मेहता एडवोकेट ने कहा कि महासंघ जल्द ही विधिक प्रकोष्ठ का गठन कर ब्राह्मण समाज व सनातन धर्म, उनके प्रतीको का अपमान करने वालों विधर्मियोंं के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करेगा। उन्होंने कहा कि सदियों से एक वर्ग लगातार ब्राह्मण वर्ग के खिलाफ अभियान छेड़े हुए है। देश, समाज व संस्कृति को बचाने हेतु हम सभी को आगे आना होगा।

शशि शर्मा, महामंत्री ने कहा कि यदि ब्राह्मण कमजोर हुआ तो देश का धार्मिक तानाबाना छिन्न भिन्न हो जायेगा। ब्राह्मण एकता से ही ये देश बच पाएगा। पूर्व प्रवक्ता डा. वी डी शर्मा ने कहा कि दीपावली पर्व पर हम अपने घरों की सफाई आदि करते समय देवी देवताओं के चित्र, खंडित प्रतिमाएं घर के बाहर कूड़े कचरे में डाल देते हैं, इससे अन्य लोगों को हिंदू धर्म का मजाक करने का मौका मिल जाता है। हम सभी को चाहिए कि इस कलेंडर व मूर्तियों को नदियों के बहते जल में प्रवाहित कर दें अथवा किसी खेत आदि में गहरे गड्ढे में दबा दे।

पंडित थानेश्वर उपाध्याय ने कहा कि आज सोशल मीडिया के जरिए कुछ तत्व सनातन धर्म के विरुद्ध साजिशन अभियान चलाए हुए हैं। जिसके प्रति हमे समाज को सावधान करना पड़ेगा। ब्राह्मण को अपने ड्रेस कोड पर भी ध्यान देना चाहिए। बैठक में राजेद्र प्रसाद शर्मा जी को महासंघ का संगठन सचिव मनोनीत किया गया। जिसका सदन ने करतल ध्वनि से स्वागत किया गया।

बैठक में नगर के सात ब्राह्मण संगठनों के दो दर्जन प्रतिनिधि सर्वश्री रूपचंद्र शर्मा, राजकुमार शर्मा, राजेश शर्मा, राम प्रसाद उपाध्याय, मनमोहन शर्मा, संजय दत्ता, उमाशंकर शर्मा, पंडित शशिकांत दूबे, बृजमोहन शर्मा, उदयभान शर्मा, माधव प्रसाद उपाध्याय, पुरुषोत्तम गौतम आदि उपस्थित थे। बैठक का संचालन महामंत्री शशि कुमार शर्मा ने किया।

Devbhoomi Samachar

देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Verified by MonsterInsights