अपराध

रामनगर : पुलिस चौकी के पीछे ही 26 साल के युवक की हत्या

रामनगर : पुलिस चौकी के पीछे ही 26 साल के युवक की हत्या, 26 वर्षीय भास्कर पांडे पुत्र स्व. दिनेश चंद पांडे सेमलखलिया का रहने वाला था। सोमवार सुबह पुलिस को खताड़ी चौकी के पीछे मकान में युवक का शव होने की सूचना मिली।

रामनगर (नैनीताल)। रामनगर में युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। कोतवाली की खताड़ी पुलिस चौकी के पीछे मकान में एक युवक की हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में दहशत है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लिया। पोस्टमार्टम के लिए शव भिजवाया गया। वहीं पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई।

26 वर्षीय भास्कर पांडे पुत्र स्व. दिनेश चंद पांडे सेमलखलिया का रहने वाला था। सोमवार सुबह पुलिस को खताड़ी चौकी के पीछे मकान में युवक का शव होने की सूचना मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के अनुसार हत्या में चार लोग शामिल है, जिनकी तलाश जारी है।

हत्या से पूर्व सभी लोगो ने साथ बैठकर शराब पी थी। आपस में किसी बात पर झगड़ा होने पर बाकी के 4 युवकों ने इस युवक की हत्या कर दी। युवक आइसीआइसीआइ बैंक में काम करता था। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया हत्या आपसी विवाद में हुई है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा करेगी।

झारखंड के पर्यटक का रामनगर में मिला कंकाल


👉 देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है। अपने शब्दों में देवभूमि समाचार से संबंधित अपनी टिप्पणी दें एवं 1, 2, 3, 4, 5 स्टार से रैंकिंग करें।

रामनगर : पुलिस चौकी के पीछे ही 26 साल के युवक की हत्या, 26 वर्षीय भास्कर पांडे पुत्र स्व. दिनेश चंद पांडे सेमलखलिया का रहने वाला था। सोमवार सुबह पुलिस को खताड़ी चौकी के पीछे मकान में युवक का शव होने की सूचना मिली।

देश-विदेश और प्रदेशों के प्रमुख पयर्टक और धार्मिक स्थलों से संबंधित समाचार और आलेखों के प्रकाशन से पाठकों के समक्ष जानकारी का आदान-प्रदान किया जाता है। पाठकों के मनोरंजन के लिए बॉलीवुड के चटपटे मसाले और साहित्यकारों की ज्ञान चासनी में साहित्य की जलेबी भी देवभूमि समाचार समाचार पोर्टल में प्रकाशन के फलस्वरूप परोसी जाती है।

मुंबई एयरपोर्ट से गैंगस्टर दीपक टीनू की गर्लफ्रेंड गिरफ्तार

Devbhoomi Samachar

देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Verified by MonsterInsights