
(देवभूमि समाचार)
पुनीत अनुपम साहित्यिक समूह द्वारा नव वर्ष के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन ‘नव वर्ष साहित्यिक महोत्सव’ का आयोजन किया गया।
जिसका ‘विषय – नववर्ष से आशाएं’ रखा गया। इस महोत्सव में देश के अलग-अलग राज्यों के रचनाकारों ने भाग लिया तथा एक से बढ़कर एक बेहतरीन नव वर्ष के संकल्पों, आशाओं और शुभकामनाओं पर आधारित रचनाओं को प्रस्तुत कर ऑनलाइन ‘नव वर्ष साहित्यिक महोत्सव’ की शोभा में चार चाँद लगा दिए।
Government Advertisement...
इस महोत्सव में श्री मुकेश बिस्सा (जैसलमेर, राजस्थान) की रचना ” नव वर्ष हैं आया” ने सभी का ध्यान विशेष रूप से आकर्षित किया। इस महोत्सव में प्रतिभागी रचनाकार शख्सियत श्री मुकेश बिस्सा को ऑनलाइन ‘पुनीत साहित्य रत्न’ सम्मान देकर सम्मानित किया गया। इनकी इस उपलब्धि पर इनके प्रसंशकों ने खुशी ज़ाहिर की है।







