पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का होगा संचालन

पौड़ी। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 प्रवीण कुमार ने बताया कि 19 जून 2022 से 25 जून 2022 तक जनपद में पोलियो के हाई रिस्क सीमावर्ती क्षेत्रों में पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु सघन पल्स पोलियो अभियान चलाया जायेगा।

जिसमें विकसखण्ड दुगड्डा के अन्तर्गत कोटद्वार और विकासखण्ड यमकेश्वर के अन्तर्गत लक्ष्मण झूला के शहरी क्षेत्रों/सीमावर्ती क्षेत्रों में पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का संचालन किया जाएगा। इस पल्स पोलियो अभियान में 22266 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।

पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए 19 से 25 जून 2022 तक अभियान चलाया जायेगा। जिसमें 19 जून को बूथों पर पल्स पोलियो की दवाई पिलायी जायेगी। 19 जून को पोलियो की खुराक पीने से वंचित रह गये बच्चों को 20 जून से 25 जून तक विभिन्न टीमों के माध्यम से घर -घर जाकर पोलियो की खुराक पिलायी जायेगी।

सीएमओ डॉ0 कुमार ने बताया कि जनपद पौड़ी के शहरी सीमावर्ती क्षेत्रों में कुल 97 स्थायी बूथ बनाए गये है। जिसमें 09 ट्रांजिट बूथ तथा 05 मोबाइल टीमें बनायी गयी हैं। ट्रांजिट बूथ शहरी क्षेत्रों में अधिक जनसंख्या वाले स्थानों जैसे रेलवे स्टेशन, बस अड्डों पर खुराक पिलायेंगी, जबकि मोबाइल टीमें पोलियो के हाई रिस्क वाले सीमावर्ती क्षेत्रों में घूमकर पल्स पोलियो की खुराक पिलायेंगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने 19 जून 2022 से 25 जून 2022 तक चलाये जा रहे पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु WHO की गाइडलाइन के अनुरूप कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए स्थानीय निवासियों से अपील की है कि सभी लोग अपने 0-05 साल तक के बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर जाकर पोलियो की खुराक अवश्य पिलायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Devbhoomi Samachar
Verified by MonsterInsights