सहायक शिक्षा निदेशक को भेंट किया “भावों के मोती”
सहायक शिक्षा निदेशक को भेंट किया “भावों के मोती”, #ऊपर फोटो में- देवीपाटन मंडल के सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) डॉ. विनय मोहन वन जी को अपना काव्य संग्रह भावों के मोती भेंट करते हुए एआरपी सुनील कुमार…
ऑपरेशन विद्यालय कायाकल्प एवं मेरा विद्यालय स्वच्छ विद्यालय कार्यक्रम उत्तर प्रदेश के अंतर्गत देवीपाटन मंडल गोंडा में आयोजित दक्ष प्रशिक्षकों का मंडल स्तरीय तकनीकी प्रशिक्षण के समापन अवसर पर शिक्षा क्षेत्र नवाबगंज में कार्यरत अकादमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) सुनील कुमार ने देवीपाटन मंडल के सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) डॉ. विनय मोहन वन को अपना हालिया प्रकाशित काव्य संग्रह भावों के मोती भेंट किया।
सुनील कुमार की इस उपलब्धि पर निदेशक महोदय ने शुभाशीष प्रदान किया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी रिसिया रणजीत कुमार, नगर शिक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार ,ए आर पी राजेश मिश्रा, बृजेंद्र सिंह, चंद्रेश पांडे, डॉ.एन.के.शुक्ला, जितेंद्र पाल सिंह, अंशुल,असलम वारसी, देवव्रत श्रीवास्तव,अमित पाठक आदि मौजूद रहे।
गौरतलब है कि भरतपुर राजस्थान के मधुशाला प्रकाशन से प्रकाशित इस काव्य संग्रह में सुनील कुमार की 161 रचनाएं शामिल हैं।
👉 देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है। अपने शब्दों में देवभूमि समाचार से संबंधित अपनी टिप्पणी दें एवं 1, 2, 3, 4, 5 स्टार से रैंकिंग करें।
देवभूमि समाचार की टीम के द्वारा देश-प्रदेश की सूचना और जानकारियों का भी प्रसारण किया जाता है, जिससे कि नई-नई जानकारियां और सूचनाओं से पाठकों को लाभ मिले। देवभूमि समाचार समाचार पोर्टल में हर प्रकार के फीचरों का प्रकाशन किया जाता है। जिसमें महिला, पुरूष, टैक्नोलॉजी, व्यवसाय, जॉब अलर्ट और धर्म-कर्म और त्यौहारों से संबंधित आलेख भी प्रकाशित किये जाते हैं।
देश-विदेश और प्रदेशों के प्रमुख पयर्टक और धार्मिक स्थलों से संबंधित समाचार और आलेखों के प्रकाशन से पाठकों के समक्ष जानकारी का आदान-प्रदान किया जाता है। पाठकों के मनोरंजन के लिए बॉलीवुड के चटपटे मसाले और साहित्यकारों की ज्ञान चासनी में साहित्य की जलेबी भी देवभूमि समाचार समाचार पोर्टल में प्रकाशन के फलस्वरूप परोसी जाती है।
यदि आप भी देवभूमि समाचार से जुड़ना चाहें तो नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करें और देवभूमि समाचार के साथ जुड़कर अपनी रचनायें भेज सकते हैं।