पवन सिंह के ‘काशी में शिव शंकर’ गाने की धूम, शिवभक्त झूमे

इस समाचार को सुनें...

पवन सिंह के ‘काशी में शिव शंकर’ गाने की धूम, शिवभक्त झूमे… गाने को पवन सिंह ने आवाज दी है तो वही लिखा है भागीरथ पाठक ने। इसे संगीतबद्ध किया है शुभम राज एसबीआर ने। इस गाने में पवन सिंह अभिनय करते नजर आ रहे हैं। गाने के डायरेक्टर रवि पंडित हैं।

पवन सिंह भोजपुरी के पावर स्टार है। इसमें कोई दो राय नहीं है। बतौर सिंगर और एक्टर वह भोजपुरिया दर्शकों पर राज करते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट गाने दिए हैं। तो वहीं कई बड़े फिल्मों में अभिनय कर जादू बिखेरा है। उनके गाने हो या फिल्म, सभी सुपरहिट होते हैं।

इसी कड़ी में सावन के महीने में पवन सिंह का भोले बाबा का एक गाना भी खूब छाया हुआ है। अपने रिलीज के साथ ही इस गाने ने यूट्यूब पर धूम मचा दिया है। इस गाने के बोल हैं काशी में शिव शंकर। आपको बता दें कि सावन को भोलेनाथ का महीना माना जाता है। इसी महीने में कांवड़ यात्रा निकलती है। यही कारण है कि सावन में भोले बाबा के गीत भी खूब आते हैं।

पवन सिंह ने अपने इस गाने में भगवान शिव की महिमा का बखान किया है। पवन सिंह का यह गाना लोगों को पसंद आ रहा है। कांवड़ यात्रा में भी यह गाना खूब सुना जा रहा है। इस गाने को 9 अगस्त को यूट्यूब चैनल सारेगमा हम पर रिलीज किया गया था। इस गाने को सुनकर शिवभक्त जबरदस्त तरीके से झूमने पर मजबूर हैं।

गाने को पवन सिंह ने आवाज दी है तो वही लिखा है भागीरथ पाठक ने। इसे संगीतबद्ध किया है शुभम राज एसबीआर ने। इस गाने में पवन सिंह अभिनय करते नजर आ रहे हैं। गाने के डायरेक्टर रवि पंडित हैं। इस गाने का लाइन काशी के कंकड़ कंकड़ में शिव शंकर वास करे लें लोगों की जुबान पर है। अब तक तीन दिनों में 2.5 मिलियन बार देखा गया है।

लॉलीपॉप लागेलू से प्रसिद्धि हासिल करने वाले पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार हैं। जितना वे अपने गाने और फिल्मों के लिए सुर्खियों में रहते हैं, उतना ही व्यक्तिगत जिंदगी में उनको लेकर कॉन्ट्रोवर्सी भी रही है। अक्सर पवन सिंह किसी ना किसी कारण चर्चा में आ ही जाते हैं।



पवन सिंह को लेकर जो भी विवाद हुए हैं, उस पर पर उनसे सवाल पूछा गया। इस पर पवन सिंह ने साफ तौर पर कहा कि बदनामी को मेरा भाग्य कह लीजिए। मैं हमेशा काम खत्म करके ही घर जाता हूं। काम शुरू करने से पहले जिम जाता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि बदनामी हटे पर वह हमेशा मेरे कंधे पर लदी रहती है।



‘बंगाल में हिंसा, अराजकता और जंगलराज’, ममता को चुनौती


👉 देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है। अपने शब्दों में देवभूमि समाचार से संबंधित अपनी टिप्पणी दें एवं 1, 2, 3, 4, 5 स्टार से रैंकिंग करें।

पवन सिंह के 'काशी में शिव शंकर' गाने की धूम, शिवभक्त झूमे... गाने को पवन सिंह ने आवाज दी है तो वही लिखा है भागीरथ पाठक ने। इसे संगीतबद्ध किया है शुभम राज एसबीआर ने। इस गाने में पवन सिंह अभिनय करते नजर आ रहे हैं। गाने के डायरेक्टर रवि पंडित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Devbhoomi Samachar
Verified by MonsterInsights