
रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के अंतर्गत जनपद में 08 से 14 वर्ष तक के उदीयमान खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति दिलाए जाने हेतु खेल विभाग द्वारा आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
इसके लिए प्रत्येक न्याय पंचायत व विकास खंड स्तर पर प्रतिभाशाली खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। चयन की प्रक्रिया 2 अगस्त ( मंगलवार) से 09 अगस्त, 2022 के मध्य संपन्न की जाएगी।
प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्य ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए अवगत कराया कि मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना के तहत 08 से 14 वर्ष तक के उदीयमान खिलाडियों (प्रति जनपद 150-150 बालक-बालिकाओं) को प्रतिमाह 1500 की छात्रवृत्ति दी जाएगी।
Government Advertisement...
पहले चरण में ग्रामीण क्षेत्र में न्याय पंचायत व नगरीय क्षेत्रों में नगर पंचायत स्तर पर 02-02 बालक-बालिकाएं प्रति आयु वर्ग प्रतिभाग करेंगे। इसी तरह विकास खंड स्तर पर 10-10 बालक-बालिकाओं के द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा तथा इसके बाद जनपद स्तरीय चयन हेतु ट्रायल किए जाएंगे।
जो 13 अगस्त से 17 अगस्त, 2022 तक संपन्न होंगे। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी से संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों, प्रधानाचार्यों व व्यायाम प्रशिक्षकों को आवश्यक सहयोग हेतु निर्देशित करने की अपील की है ताकि मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना का सफल संचालन किया जा सके।




