जदयू ने तत्वावधान में सम्राट अशोक के जयंती मनाई

अशोक शर्मा
गया, बिहार। सम्राट अशोक जयंती समारोह पखवारा गांधी मंडप में अति पिछड़ा प्रकोष्ठ जनता दल यू के तत्वाधान में संपन्न हुई।पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि सम्राट अशोक जयंती समारोह राजकीय समारोह के रूप में मनाने का निर्णय नीतीश सरकार का स्वागत योग फैसला है। सम्राट अशोक जयंती के दिन राजकीय अवकाश की घोषणा प्रशंसनीय है।
प्रत्येक वर्ष चैत्र शुक्ल अष्टमी को सम्राट अशोक जयंती का आयोजन होगी। जयंती समारोह के अवसर पर संबोधित करते हुए श्री कुमार ने तीन महत्वपूर्ण मांग रखी है।सम्राट अशोक जयंती के दिन राष्ट्रीय अवकाश की घोषणा हो, बिहार में आरक्षण की व्यवस्था बनाए रखने के लिए जातिगत जनगणना शीघ्र कराई जाए, जजों की नियुक्ति की वैकेंसी निकाली जाए।
सम्राट अशोक जयंती पखवारा का आयोजन प्रत्येक प्रखंड में करने का निर्णय लिया गया। सभी कार्यक्रम में उक्त तीनों मांग को दोहराया जाएगा।
जयंती समारोह में श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में पूर्व जिला अध्यक्ष बबन चंद्रवंशी, रामाधार सिंह चंद्रवंशी, विनोद साव, विष्णु देव प्रजापति, दिनेश ठाकुर, पप्पू कुमार दांगी, रामप्रवेश ठाकुर, हरि साव,मनोज कुमार,शारदा देवी,भीम विश्वकर्मा, दयानंद विश्वकर्मा,अनूप कुमार,भरत चंद्रवंशी, जितेंद्र कुमार व अन्य है।
¤ प्रकाशन परिचय ¤
![]() |
From »अशोक शर्मादेवभूमि ब्यूरो चीफ, गयाAddress »बाराचट्टी, गया, बिहारPublisher »देवभूमि समाचार, देहरादून (उत्तराखण्ड) |
---|