SDM के नेतृत्व में किया गया 63750 रूपये का चालान

SDM के नेतृत्व में किया गया 63750 रूपये का चालान, उप जिलाधिकारी सदर आकाश जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि पौड़ी बुआखाल मोटर मार्ग पर चैकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें हेलमेट…
पौड़ी। सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत उपजिलाधिकारी सदर आकाश जोशी तथा परिवहन विभाग द्वारा पौड़ी बुआखाल मोटर मार्ग पर संयुक्त रूप से चैकिंग अभियान चलाया गया। चैकिंग अभियान के दौरान एमवी एक्ट के अंतर्गत कुल 21 चालान किये गये। संयुक्त चैकिंग अभियान में कुल धनराशि रूपए 63750 का जुर्माना आरोपित किया गया।
उप जिलाधिकारी सदर आकाश जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि पौड़ी बुआखाल मोटर मार्ग पर चैकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें हेलमेट, सीट बेल्ट, बिना लाइसेंस, क्षमता से अधिक यात्री सहित अन्य मामलों में 21 चालान किए गये। उन्होंने वाहन चालकों को निर्देशित किया यातायात नियमों का पालन करें।
उन्होंने कहा कि वाहन क्षमता के अनुसार ही यात्रियों को बिठायें। कहा कि चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों का लाइसेंस निरस्त किया जा सकता है। उन्होंने वाहनों चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के निर्देश दिये, जिससे स्वयं के साथ-साथ यात्री सुरक्षित रह सकेंगे। संयुक्त अभियान में परिवहन अधिकारी जयंत वशिष्ट सहित संबंधित कर्मचारी उपस्थित थे।
हिंदू परिवार ने घर में बना रखी थी मजार
👉 देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है। अपने शब्दों में देवभूमि समाचार से संबंधित अपनी टिप्पणी दें एवं 1, 2, 3, 4, 5 स्टार से रैंकिंग करें।
टीम के द्वारा देश-प्रदेश की सूचना और जानकारियों का भी प्रसारण किया जाता है, जिससे कि नई-नई जानकारियां और सूचनाओं से पाठकों को लाभ मिले। पोर्टल में हर प्रकार के फीचरों का प्रकाशन किया जाता है। जिसमें महिला, पुरूष, टैक्नोलॉजी, व्यवसाय, जॉब अलर्ट और धर्म-कर्म और त्यौहारों से संबंधित आलेख भी प्रकाशित किये जाते हैं।