भारत और नेपाल के बीच हमेशा से मजबूत संबंध रहे हैं : सारिका प्रधान

इस समाचार को सुनें...

देहरादून। भारत और नेपाल की लोक संस्कृति को दर्शाता गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव देहरादून के महिंद्रा ग्राउंड में धूमधाम के साथ मनाया गया। 3 दिनों तक चलने वाले इस रंगारंग कार्यक्रम में नेपाल और भारत के लोकप्रिय मशहूर गायक लोक गायकों के साथ लोक नृत्य की अनुपम छटा ने लोगों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के समापन में उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने अपनी उपस्थिति देकर भारत नेपाल के बीच सांस्कृतिक और पर्यटन के क्षेत्र में बढ़ावा देने का काम किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह का प्रेम बंधन मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम और मां सीता के बीच था।

ऐसा इस संबंध में भारत और नेपाल के बीच स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में प्रसिद्ध समाज सेविका व पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सुश्री सारिका प्रधान ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच हमेशा से मजबूत संबंध रहे हैं और दोनों ही देश एक दूसरे की सांस्कृतिक गतिविधियों में अपना योगदान देते रहे हैं।

उन्होंने कहा कि गोरखा समाज का देश की बलिदान में अभूतपूर्व योगदान रहा है, जो दोनों देशों के बीच एक मजबूत कड़ी का कार्य कर रहा है। अंत में उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समुदाय विशेष के साथ अपनी लोक संस्कृति को भी जीवंत बनाए रखने में अविस्मरणीय होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Devbhoomi Samachar
Verified by MonsterInsights