हिन्दू युवा वाहिनी का राजधानी में प्रदर्शन

देहरादून। उदयपुर में कन्हैया लाल हत्याकांड का मामला शांत होता नजर नहीं आ रहा है। मामले के आतंकवाद से जुड़े होने पर लोगों में और ज्यादा आक्रोश फैल गया। इसको लेकर शहरों में हलचल रही और हजारों की संख्या में लोग इकट्ठे हुए।
हमारी देवभूमि उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून में भी आज आक्रोश चरम सीमा को पार कर चुका है। जिसका कारण यह है कि हिन्दू युवक कन्हैया लाल की दुकान में घुसकर हत्या और इस्लामिक जेहादी हत्यारों का धमकी भरा वीडियो भेजा जाना।
इस कुकृत्य के परिणामस्वरूप अपराधी को सजा-यातना देना जरूरी है। हिन्दू युवा वाहिनी संगठन भी इस कुकृत्य के फलस्वरूप बेहद आक्रोश में है। जिस संबंध में हिन्दू युवा वाहिनी के द्वारा आज दिनांक 02.07.2022 को लैंसडौन चौक पर विरोध प्रदर्शन किया गया।
जिसमें हिन्दू युवा वाहिनी द्वारा पैदल मार्च की गयी और विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन में अशोक गहलोत का पुतला फूंका गया और नारेबाजी की गयी। हिन्दू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों द्वारा कहा गया कि जब तक फैसला मुकम्मल नहीं होगा, तब तक हमारा विरोध जारी रहेगा।
पुतला दहन, विरोध प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष शशी कपूरए त्रिभुवन सिंह नेगी प्रदेश संयोजक, मुनेश कुमार प्रदेश संगठन महामंत्री व अन्य कार्यकर्ता रोहन, गौरव, सूरज, राजीव कनौजिया, मदन कनौजिया, बेचू लाल, सीएल चौधरी, देवेन्द्र चौधरी, सौरभ जायसवाल, सुखपाल, शेंकी, आशुतोष सत्यम, और अन्य साथियों के साथ उपस्थित थे।