मैदान में बढ़ेगी तपिश, पहाड़ में राहत के आसार

मैदान में बढ़ेगी तपिश, पहाड़ में राहत के आसार… मैदानी क्षेत्र में तपिश लगातार बढ़ती जा रही है। इससे लोग गर्मी से परेशान होने लगे हैं। इस तपिश से आने वाले कुछ दिनों में भी राहत की उम्मीद नहीं है।

देहरादून। अगले चार-पांच दिनों में मैदानी क्षेत्रों में तपिश और बढ़ने की संभावना है। जबकि, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, जनपदों में गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। यहां ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ ही बर्फबारी के आसार हैं। वहीं, मैदानी इलाकों में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ सकता है।

मैदानी क्षेत्र में तपिश लगातार बढ़ती जा रही है। इससे लोग गर्मी से परेशान होने लगे हैं। इस तपिश से आने वाले कुछ दिनों में भी राहत की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार मैदानी जिलों में अगले चार से पांच दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है, जो सामान्य से चार से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है।

हालांकि, उत्तरकाशी, चमोली तथा पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं, दून में आसमान साफ रहने के आसार हैं।

तापमान

  • जनपद – अधिकतम – न्यूनतम
  • देहरादून – 35.1 – 17.6
  • पंतनगर – 36.2 – 14.4
  • मुक्तेश्वर – 25.3 – 10.5
  • न्यू टिहरी – 25.3 – 13.1

तापमान

  • अधिकतम, 36 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम, 17 डिग्री सेल्सियस
  • सूर्योदय, 5:53 मिनट
  • सूर्यास्त, 6:44 मिनट

👉 देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है। अपने शब्दों में देवभूमि समाचार से संबंधित अपनी टिप्पणी दें एवं 1, 2, 3, 4, 5 स्टार से रैंकिंग करें।

मैदान में बढ़ेगी तपिश, पहाड़ में राहत के आसार... मैदानी क्षेत्र में तपिश लगातार बढ़ती जा रही है। इससे लोग गर्मी से परेशान होने लगे हैं। इस तपिश से आने वाले कुछ दिनों में भी राहत की उम्मीद नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Devbhoomi Samachar
Verified by MonsterInsights