
पुत्री द्वारा पिता को दी गई मुखाग्नि… सुश्री हेमंत कुमारी द्वारा भामाशाह के रूप मे अपने पदस्थापन स्थल राजकीय नवीन उच्च माध्यमिक विद्यालय जोधपुर में 13 लाख की लागत के हॉल का निर्माण…
जोधपुर। दिव्यांग एवं भामाशाह सुश्री हेमंत कुमारी (वरिष्ठ अध्यापक) के पिता दशरथ सिंह शेखावत का 15 मार्च 2023 को निधन हो गया। इस दुखद घडी में प्राध्यापक रतन सिंह चम्पावत की प्रेरणा से सुश्री हेमंत कुमारी ने बीजेएस कॉलोनी स्थित राजपूत स्वर्गाश्रम में अंतिम संस्कार समस्त रीति रिवाज पूर्ण करने के साथ ही अपने पिता को मुखाग्नि दी।
सक्षम राजस्थान के जोधपुर महानगर अध्यक्ष गिरीश माथुर ने बताया कि इस दुखद घडी में जोधपुर प्रान्त अध्यक्ष नवल किशोर डागा, प्रान्त सचिव किशोर सिंह सोलंकी, प्रांत उपाध्यक्ष राजेन्द्र व्यास एवं अरविन्द जोशी के अलावा महानगर उपाध्यक्ष अमित सिंह, महानगर सचिव हरविन्द्र सिंह, महानगर सहसचिव देवेन्द्र दत श्रीमाली, महेन्द्र चितारा सहित कई कार्यकर्ताओं एवं राजपूत समाज के गणमान्य विद्यालय स्टाफ ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धाजंलि अर्पित की।
सुश्री हेमंत कुमारी द्वारा भामाशाह के रूप मे अपने पदस्थापन स्थल राजकीय नवीन उच्च माध्यमिक विद्यालय जोधपुर में 13 लाख की लागत के हॉल का निर्माण सहित कई विकास कार्य किए साथ ही सुश्री हेमंत कुमारी द्वारा नांदडी स्थित अपना आवासीय भवन सक्षम राजस्थान के जोधपुर प्रांत मे दिव्यांगों की सेवार्थ समर्पित किया।
Government Advertisement...
👉 देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है। अपने शब्दों में देवभूमि समाचार से संबंधित अपनी टिप्पणी दें एवं 1, 2, 3, 4, 5 स्टार से रैंकिंग करें।









🙏🙏🙏🙏
Very nice article
nice Artical