
संवाददाता अर्जुन केशरी
डोभी। गया जिला के डोभी थाना क्षेत्र के पंच रतन पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया मुनारिक पासवान को डोभी पुलिस ने आज कोठवारा बाजार से गिरफ्तार कर लिया। जीत की खुशी में नवनिर्वाचित मुखिया ने जनसंपर्क करने के लिए अपने क्षेत्र के कई लोगों को घूमते हुए दर्जनों समर्थकों के साथ अपने क्षेत्र के स्थानीय स्थानीय बाजार में जुलूस निकाल कर घूम रहे थे।
उन पर पहले से डोभी थानों में कांड संख्या 668 ऑब्लिक 21 दर्ज था। जैसा की ज्ञात है कि कोरोन गाइड लाइन को को देखते हुए प्रशासन के द्वारा दुर्गा पूजा में किसी प्रकार का सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं करने का आदेश दिया था।
Government Advertisement...
सरकारी आदेश को दरकिनार करते हुए पंचरतन पंचायत के लोगों के द्वारा शांति समिति सदस्यों में नवनिर्वाचित मुखिया मालिक पासवान भी शामिल थे। जिनको आज डोभी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है डोभी थाना अध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि इन पर क्रोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप है।
¤ प्रकाशन परिचय ¤
![]() | From »अर्जुन केशरीसंवाददाताAddress »बाराचट्टी, गया बिहारPublisher »देवभूमि समाचार, देहरादून (उत्तराखण्ड) |
|---|








