
डॉ. राजेश पुरोहित को मिला हिंदी सेवी सम्मान, विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी 2023 को दि ग्राम टुडे समूह के सम्पादक शिवेश्वर दत्त पांडेय और अनिल अभिव्यक्ति के सम्पादक अनिल शर्मा अनिल उत्तरप्रदेश के सयुंक्त आयोजन …
भवानीमंडी। देश के सुप्रसिद्ध कवि एवं साहित्यकार सम्पादक अखिल भारतीय साहित्य परिषद राजस्थान इकाई भवानीमंडी के अध्यक्ष,भवानीमंडी जिला झालावाड़ राजस्थान निवासी डॉ. राजेश कुमार शर्मा पुरोहित को कलम के दीवाने काव्य मंच मुंबई द्वारा वर्ष 2022 साहित्य सम्मान से सम्मानित किया गया।
डॉ. पुरोहित ने जानकारी देते हुए कहा कि मुंबई से मुझे यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान मुझे वर्ष 2022 में कलम के दीवाने मंच पर एक से बढ़कर एक रचनाओं को प्रस्तुत कर समाज और देश हित में प्रेरणादायक रचनाओं से जन जन को जागरूक करने हेतु एवं हिन्दी साहित्य सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों हेतु प्रदान किया गया। हिन्दी के प्रचार प्रसार व हिन्दी मे लिखी पुरोहित की श्रेष्ठ कृतियां भी लोकप्रिय हुई है।
पुरोहित ने बताया कि उन्हें यह सम्मान कलम के दीवाने काव्य मंच मुंबई के संस्थापक व अध्यक्ष कवि विजयराज जैन के कर कमलों से ऑनलाइन प्रदान किया गया। राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धि पर साहित्य सृजन के क्षेत्र में भवानीमंडी (राजस्थान) का नाम रोशन करने पर उन्हें कई साहित्यिक व शैक्षिक संस्थाओं से जुड़े रचनाकारों व शिक्षकों ने बधाइयां प्रेषित की है।
विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी 2023 को दि ग्राम टुडे समूह के सम्पादक शिवेश्वर दत्त पांडेय और अनिल अभिव्यक्ति के सम्पादक अनिल शर्मा अनिल उत्तरप्रदेश के सयुंक्त आयोजन पर हिंदी सेवियों को सम्मान प्रदान किया गया।इस दिवस पर भारत के अनेक राज्यों के कवि कवयित्री सम्मानित हुए।
इस अवसर पर भवानीमंडी निवासी कवि साहित्यकार अखिल भारतीय साहित्य परिषद भवानीमंडी के अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार शर्मा पुरोहित को उत्कृष्ट हिंदी सेवा के लिए हिंदी सेवी सम्मान-2023 से सम्मानित किया गया। डॉ. पुरोहित को इस उपलब्धि पर साहित्य संगम संस्थान दिल्ली अखिल भारतीय साहित्य परिषद राजस्थान इकाई भवानीमंडी कलम की गूंज सहित कई साहित्यिक संस्थाओं के पदाधिकारियों व रचनाकारों से बधाइयां मिल रही है।
👉 देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है। अपने शब्दों में देवभूमि समाचार से संबंधित अपनी टिप्पणी दें एवं 1, 2, 3, 4, 5 स्टार से रैंकिंग करें।
नेपाल : हवाईअड्डे के पास विमान दुर्घटनाग्रस्त, 32 शव बरामद, देखें वीडियो