
राजीव डोगरा
(भाषा अध्यापक) गवर्नमेंट हाई स्कूल ठाकुरद्वारा
पता-गांव जनयानकड़, कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश)

रास्ते में कांटे बहुत है
चलो थोड़ी सी
साफ सफाई की जाए।
Government Advertisement...
बहुत हो चुकी है मोहब्बत
चलो थोड़ी सी
नफरत कर,
सब की ज़रा
आजमाइश की जाए।
रास्ते में कहने को
अपने बहुत है,
चलो किसी अजनबी
पत्थर से टकराकर,
अपनों के बीच खड़े
परायो की ज़रा
आजमाइश की जाए।
रास्ते में दिखने को
आज कल
मोहब्बत बहुत है
चलो किसी एक
शख्स से प्यार कर
इश्क की
आजमाइश की जाए।
[box type=”info” align=”alignleft” class=”” width=”100%”]
👉 देवभूमि समाचार के साथ सोशल मीडिया से जुड़े…
WhatsApp Group ::::
https://chat.whatsapp.com/La4ouNI66Gr0xicK6lsWWO
FacebookPage ::::
https://www.facebook.com/devbhoomisamacharofficialpage/
Linkedin ::::
https://www.linkedin.com/in/devbhoomisamachar/
Twitter ::::
https://twitter.com/devsamachar
YouTube ::::
https://www.youtube.com/channel/UCBtXbMgqdFOSQHizncrB87A
[/box]







