घोड़ाघाट डैम में मिली एक अधेड़ की लाश, छानबीन में जुटी पुलिस

अर्जुन केशरी
डोभी। बीते दिन गया जिला डोभी प्रखंड अंतर्गत घोड़ा घाट डैम में संदेशस्पद स्थित में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार गुरुवार को डैम कर्मचारी द्वारा डैम का फाटक खोलने की पश्चात पानी में एक शव दिखा जिसे स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया शव की पहचान घोड़ा घाट निवासी 50 वर्षीय जोगी मंडल के रूप में हुई है।
हंटरगंज पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए चित्र भेज दिया है…
मृतक के परिजनों ने बताया कि वह बुधवार से गायब था। बुधवार की रात 8:00 बजे से करीब जब वह घर नहीं पहुंचा तो लोग ने खोजना शुरू किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका सुबह लोगों के द्वारा बताया गया कि निलांजना नदी में स्थित घोड़ा घाट डैम में एक शव बरामद हुआ है।
उसकी पहचान जोगी मंडल के रूप में हुई है। परिजनों व ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी है। सूचना पर थाना अध्यक्ष अजय कुमार दल बल के साथ पहुंचे जहां शव मिला हुआ क्षेत्र झारखंड के हंटरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। इसके तहत इसकी सूचना हंटरगंज थाने को दी गई है। हंटरगंज पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए चित्र भेज दिया है।