
तिरंगा लेकर खतरनाक स्टंट, एक आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो… इतना ही नहीं स्टंटबाज अपनी बाइकों पर नंबर प्लेट तक नहीं लगाए थे। तिरंगे को लेकर जिस तरह सड़क पर स्टंट कर रहे थे, उससे तिरंगे का भी अपमान…
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लड़के बाइक पर स्टंट करते हुए दिखाई दे रहै हैं। वीडियो गंगा बैराज का बताया जा रहा है। लड़कों के स्टंट से महिलाओं-बच्चों की जान खतरे में पड़ी रही, लेकिन हैरानी की बात है कि बैराज पर जहां हजारों की भीड़ थी, वहां पुलिस का कोई बंदा नजर नहीं आ रहा था।
कानपुर में गणतंत्र दिवस के मौके पर गंगा बैराज पर भारी भीड़ इकट्ठा थी। इस दौरान कई लड़के अपनी बाईक लेकर पहुंच गए और स्टंट करने लगे, जिसमें से कुछ का वीडियो वायरल हुआ। हरे रंग की बाइक पर तिरंगा लगाए एक युवक खतरनाक स्टंट करते हुए दिखाई दिया। इस मामले में पुलिस ने एक स्टंटबाज को गिरफ्तार कर लिया है।
इतना ही नहीं स्टंटबाज अपनी बाइकों पर नंबर प्लेट तक नहीं लगाए थे। तिरंगे को लेकर जिस तरह सड़क पर स्टंट कर रहे थे, उससे तिरंगे का भी अपमान हो रहा था। यह वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हो गए तो पुलिस को भी अपनी कार्रवाई का ध्यान आया और रात को पुलिस ने एक काले रंग की गाड़ी पल्सर के साथ तारिक नाम के युवक को गिरफ्तार कर लिया। यहां देखिए वीडियो-
Government Advertisement...
लेकिन तिरंगा लेकर हरी बाइक पर स्टंट करने वाला युवक अभी तक गिरफ्त से दूर है। पुलिस का कहना है कि एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है और नवाबगंज थाने में उसकी बाइक को सीज कर दिया गया है। पुलिस की मीडिया सेल की तरफ से गंगा बैराज पर स्टंट करने के आरोप में तारिक की गिरफ्तारी और उसकी बाइक को सीज करने प्रेस नोट जारी हुआ।
#कानपुर-गंगा बैराज में नहीं थम रही स्टंट बाज़ी की घटनाएं @kanpurnagarpol
राइडर करता रहा बाइक से स्टंट, लोग बनाते रहे वीडियो, 100 मीटर की दूरी पर पुलिस चौकी होने के बाद भी कोई कार्यवाही नही हुई@Uppolice कोहना थाना क्षेत्र के गंगा बैराज का मामला pic.twitter.com/H1eVIZyZvW— YOGESH DIXIT (@yogeshdixit24) January 26, 2023
👉 देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है। अपने शब्दों में देवभूमि समाचार से संबंधित अपनी टिप्पणी दें एवं 1, 2, 3, 4, 5 स्टार से रैंकिंग करें।









1 thought on “तिरंगा लेकर खतरनाक स्टंट, एक आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो”