अपना वजूद खो रही रिस्पना नदी को पुनर्जीवित करने के लिए चलाया अभियान

अपना वजूद खो रही रिस्पना नदी को पुनर्जीवित करने के लिए चलाया अभियान, इस दौरान डी.बी.एस.(पी.जी.) कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर. वी.सी. पांडेय एवं एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर मेजर स्वाति पांडेय ने डी.बी.एस.(पी.जी.) कॉलेज के एन.सी.सी. कैडेट्स के काम की प्रशंसा की।
“11 उत्तराखंड बालिका वाहिनी “, डी.बी.एस. (पी.जी) कॉलेज के एन.सी.सी. कैडेट्स ने ए.एन.ओ. कैप्टन डॉक्टर महिमा श्रीवास्तव के नेतृत्व में 11 अगस्त 2023 को रिस्पना नदी के नालापानी जाकर जो अपना वजूद खोने के कगार पर है को पुनर्जीवित करने के लिए साफ-सफाई अभियान चलाया। इस अभियान को “पुनीत सागर अभियान” नाम दिया गया है, जो 12 अगस्त 2023 को चलाया गया।
जिसमें उन्होंने पोस्टरो एवं बैनरों के माध्यम से जनसामान्य को जागरूक करने के साथ-साथ 19 kg किलो वेस्ट इकट्ठा किया और उसकी प्रोसेसिंग करने हेतु उसे “वेस्ट वेरियर सोसाइटी” को दिया गया ताकि उसको पुनर्चक्रण और पुन: उपयोग किया जा सके।
इस कार्य के लिए हमें प्रशंसा प्रमाण पत्र भी दिया गया तथा हमें आगे भी ऐसे कार्य करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया गया। हम आगे भविष्य में भी इसी प्रकार इस अभियान को आगे बढ़ाएंगे तथा स्वच्छता अभियान के अंतर्गत इस मुहीम को जारी रखने का पूरा प्रयास करेंगे।
वीडियो भी बनाए गए एवं फोटो आदि भी लिए गए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग “पुनीत सागर अभियान” में बढ़ चढ़ कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सके जिसका लक्ष्य, स्थानीय लोगों और भावी पीढ़ी को तटों की सफाई की जरूरत के प्रति जागरूकता का संदेश देना है।
इस दौरान डी.बी.एस.(पी.जी.) कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर. वी.सी. पांडेय एवं एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर मेजर स्वाति पांडेय ने डी.बी.एस.(पी.जी.) कॉलेज के एन.सी.सी. कैडेट्स के काम की प्रशंसा की।
पटियाला के बाद टेंडर घपलेबाजी में अब लुधियाना की फर्म भी आई सामने
👉 देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है। अपने शब्दों में देवभूमि समाचार से संबंधित अपनी टिप्पणी दें एवं 1, 2, 3, 4, 5 स्टार से रैंकिंग करें।
डेंगू के मरीजों की बढ़ी संख्या, ज्यादातर चपेट में आ रहे बच्चे