बी.डी. पब्लिक स्कूल में बच्चों के द्वारा हुआ पौधारोपण

(देवभूमि समाचार)

गोरखपुर के नाउरदेउर स्थित बी. डी. पब्लिक स्कूल में बच्चों के द्वारा पौधारोपण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम लायन्स क्लब इंटरनेशनल गोरखपुर के तत्वाधान में आयोजित हुआ था।

जिसमे मुख्य रूप से विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. अमित पाण्डेय, डॉ. संदीप पाण्डेय एवं डॉ विवेक पाण्डेय सहित विद्यालय के शिक्षक सिद्धार्थ पाण्डेय, मनीष राय, सुशील त्रिपाठी एवं शिक्षिका कंचन पाण्डेय, श्वेता पाण्डेय व बच्चे उपस्थित रहे।

जब से दुनिया शुरू हुई है, तभी से इंसान और क़ुदरत के बीच गहरा रिश्ता रहा है। पेड़ों से पेट भरने के लिए फल-सब्ज़ियां और अनाज मिला। तन ढकने के लिए कपड़ा मिला। घर के लिए लकड़ी मिली। इनसे जीवनदायिनी ऑक्सीज़न भी मिलती है, जिसके बिना कोई एक पल भी ज़िन्दा नहीं रह सकता।

इनसे औषधियां मिलती हैं। पेड़ इंसान की ज़रूरत हैं, उसके जीवन का आधार हैं। अमूमन सभी मज़हबों में पर्यावरण संरक्षण पर ज़ोर दिया गया है। भारतीय समाज में आदिकाल से ही पर्यावरण संरक्षण को महत्व दिया गया है। भारतीय संस्कृति में पेड़-पौधों को पूजा जाता है।

कार्यक्रम लायन्स क्लब इंटरनेशनल गोरखपुर के तत्वाधान में आयोजित हुआ…

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Devbhoomi Samachar
Verified by MonsterInsights